फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ओवरब्रिज के नीचे लेटे मजदूर को कार ने रौंदा, मौत

Fri, 09 May 2025 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। कानपुर-इटावा हाईवे के रसधान कस्बा के ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर लेटे युवक को गुरुवार दोपहर कार ने रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने युवक एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रसधान कस्बा निवासी सोनू वाल्मीकि (40) को ओवरब्रिज के नीचे कार ने रौंद दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। भाई धर्मेंद्र ने बताया कि वह किसी कारण ओवरब्रिज के नीचे से निकली सड़क पर लेट गया था। जहां कानपुर की ओर जा रही कार ने उन्हें रौंद दिया। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। अनहोनी से पत्नी राधा, बेटे शिवम, बेटी लक्ष्मी रो-रोकर बेहाल है। रसधान चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि परिजन द्वारा तहरीर मिलते ही कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें