फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सार्वजनिक आयोजनों के लिए बनेगा गेस्ट हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। कस्बे में सामाजिक और सार्वजनिक आयोजनों को सुगम बनाने के लिए तीन करोड़ रुपये की लागत से गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष की पहल पर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। निर्माण कार्य शुरू कराने से पहले मंगलवार को लखनऊ से आई तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने प्रस्तावित स्थल का भौतिक सत्यापन और निरीक्षण किया।
विज्ञापन


कान्हा गोशाला के समीप स्थित नगर पंचायत की लगभग पांच बीघा भूमि पर गेस्ट हाउस का निर्माण होना प्रस्तावित है। लखनऊ की टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश की और मिट्टी की गुणवत्ता परखने के लिए विभिन्न हिस्सों से नमूने एकत्र किए। इन सैंपलों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की निर्माण रूपरेखा तय की जाएगी। कस्बे में अब तक किसी बड़े सार्वजनिक परिसर के न होने से स्थानीय लोगों को शादी-विवाह, सामाजिक बैठकों और अन्य कार्यक्रमों के आयोजन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
इस गेस्ट हाउस के बन जाने से न केवल सिकंदरपुर नगर, बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी एक सुसज्जित और किफायती स्थल उपलब्ध हो सकेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष ठाकुर हरिहर सिंह ने बताया कि नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। गेस्ट हाउस के निर्माण से मांगलिक व सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य धरातल पर शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें