फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टूडेंटों के लिए फेलोशिप पाने का सुनहरा मौका

Sun, 17 Sep 2017 06:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) नई दिल्ली ने जनवरी 2018 सेशन की फेलोशिप के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें आवेदन करने वाले मेडिकल छात्र पांच अक्टूबर तक aiimsexams.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


फेलोशिप के लिए लिखित परीक्षा 18 नवंबर को दिल्ली एनसीआर में होनी है। इसके लिए छह नवंबर से एडमिट कार्ड जारी हो जाएंगे और पांच दिसंबर को रिजल्ट जारी होगा। ऑनलाइन आवेदन का शुल्क जनरल और ओबीसी अभ्यर्थियों के एक हजार रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी व एसटी अभ्यर्थियों को 800 रुपये देने होंगे। विकलांग अभ्यर्थियों की कोई फीस नहीं लगेगी। फेलोशिप के रूप में छात्रों की पूरा पढ़ाई का खर्च एम्स उठाएगा। 
 
विज्ञापन

डेमो पिक
45 छात्रों को दी जाएगी फेलोशिप
एम्स ने 21 कोर्सों में 45 छात्रों को फेलोशिप देने का फैसला लिया है। इसमें कार्डियक एनेस्थीसियोलॉजी, सीएमईटी, सीटीवीएस, ऑर्थोडॉन्टिक्स एंड डेंटोफेशियल डिफॉर्मिटीज, सीडीईआर, ईएनटी, गायनोकॉलोजी, मेडिकल आंकोलॉजी, न्यूरो एनेस्थीसियोलॉजी, सर्जरी एंड यूरोलॉजी आदि कोर्सों के छात्रों को फेलोशिप मिलेगी। 

अंकों का होगा टेस्ट
फलोशिप टेस्ट 60 अंकों का होगा। इसके लिए 60 मिनट का समय भी परीक्षार्थी को दिया जाएगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 15 जनवरी 2018 तक फेलोशिप प्रोग्राम ज्वाइन करना होगा। इसके अलावा एडमिशन की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2018 तय की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें