एंटी रोमियो स्क्वायड अब जल्द ही नए तेवर और कलेवर में दिखेगी। एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप झेल रही टीम को अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उपकरणों की मदद से टीम घटनास्थल की रिकार्डिंग कर लोकेशन भी अपडेट कर सकेगी। जीपीएस युक्त वाहन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
योगी सरकार ने लड़कियों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने व शोहदों पर कार्रवाई के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया था। गठन के बाद से ही सार्वजनिक स्थानों व स्कूल के आसपास एंटी रोमियो स्क्वायड की कार्रवाई से हड़कंप मच गया था। एक माह के अंदर 450 से अधिक कार्रवाई की गईं। अधिकतर में एक पक्षीय कार्रवाई के आरोप लगे थे।