फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महाठग ने पहली पत्नी के नाम पर खरीदी 19 करोड़ की 14 संपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कई देशों के 700 से अधिक लोगों से करीब 1500 करोड़ की ठगी के आरोपी रविंद्रनाथ सोनी ने पहली पत्नी स्वाति के नाम पर एनसीआर में 19 करोड़ की 14 संपत्तियां खरीदीं। इसकी जानकारी एसआईटी को जांच में हुई। संपत्तियों का सत्यापन बिल्डर, प्राधिकरण और अन्य एजेंसियों से हुआ है। एसआईटी जल्द ही स्वाति से भी पूछताछ कर सकती है। संपत्तियों को कुर्क कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने 42.29 लाख रुपये की ठगी के मामले में दिल्ली के मालवीयनगर निवासी रविंद्रनाथ सोनी को देहरादून से गिरफ्तार किया था। उसकी जांच में दुबई, ओमान, मलेशिया, भारत, जापान समेत कई देशों के लोगों से 1500 करोड़ के आसपास ठगी करने की जानकारी हुई। कई एनआरआई ने शहर आकर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से शिकायत की। एसआईटी का गठन हुआ और कोतवाली में 24 एफआईआर लिखी गई। पुलिस की जांच में आरोपी के संपर्क कई सिने अभिनेताओं और सेलिब्रिटी से मिले। उनको नोटिस भी जारी किया गया।
रविंद्रनाथ सोनी का रिमांड लिया गया। उसे दिल्ली, देहरादून और अन्य शहरों में ले जाया गया। पुलिस की विवेचना में आरोपी की पहली पत्नी स्वाति की एनसीआर में 14 प्रॉपटी का पता चला। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 19 करोड़ रुपये है। दो संपत्तियों को बेच दिया गया था।
विज्ञापन

-
2025 तक खरीदी गई संपत्ति
एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि रविंद्रनाथ सोनी मौजूदा समय में दूसरी पत्नी मोहनी के साथ रह रहा था लेकिन उसका संपर्क स्वाति से भी था। उसने 2025 तक स्वाति के नाम पर संपत्ति खरीदी है। यह संपत्तियां 2021 से 2025 के बीच ली गई हैं। पुलिस ने एनसीआर के बिल्डर, प्राधिकरण और अन्य एजेंसियों से दस्तावेज व डिटेल हासिल की। संपत्तियों का सत्यापन हो गया है। दूसरी पत्नी के नाम पर देहरादून और नोएडा में कुछ फ्लैट खरीदे गए हैं। उनकी जांच कराई जा रही है। गुरुग्राम में 4.70 करोड़ की चार प्रापर्टी, 1.80 और 1.60 करोड़ के फ्लैट, 1.10 करोड़ से कांप्लैक्स, 65 लाख और 51 लाख का फ्लैट, नोएडा में 14159 लाख की जमीन खरीदी गई। कुछ और फ्लैट की जानकारी हुई है। कोर्ट के आदेश पर संपत्तियों को कुर्क किया जा सकता है।

2022 से नहीं भरा आईटीआर
एसआईटी के अधिकारियों ने बताया कि रविंद्रनाथ सोनी ने 2022 से संपत्तियों का आईटीआर नहीं भरा है। इसकी वजह से इनकम टैक्स भी जांच कर रही है। स्वाति की संपत्तियों की मिली जानकारियों की फाइल ईडी के पास गई है। ईडी की ओर से जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें