फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महाशिवरात्रि पर आनंदेश्वर मंदिर के आसपास बदला रहेगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाशिवरात्रि पर आनंदेश्वर मंदिर के आसपास का यातायात बदला रहेगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से टैफ्को तिराहे और रेव थ्री के पास डायवर्जन किया गया है। यह व्यवस्था शनिवार की रात 10 बजे से रविवार रात 12 बजे तक रहेगी। ट्रैफिक सिपाहियों और पुलिस स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल, संयुक्त पुलिस आयुक्त विपिन ताडा, डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने तैयारियों और सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि आनंदेश्वर मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए आते हैं। यहां भीड़ के प्रबंधन के लिए डायवर्जन लागू किया गया है। वाहनों के लिए कई जगह पार्किंग बनाई गई है। वीआईपी रोड पर यातायात व्यस्त रहने की आशंका है। वाहन सवार अन्य वैकल्पिक मार्ग से अपने गंतव्य के लिए जाएं तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

-
यह रहेगी व्यवस्था
- कोई भी भारी वाहन मेघदूत तिराहे से सरसैया घाट होते हुए टैफ्को तिराहा की ओर नहीं जाएंगे। उन्हें मेघदूत तिराहे से बड़ा चौराहा होते हुए भेजा जाएगा।
- कंपनी बाग की ओर से आने वाले भारी वाहन रेव थ्री से टैफ्को तिराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। उन्हें रेव थ्री से दाहिने मुड़कर रवाना किया जाएगा।

यहां रहेगी पार्किंग
- टैफ्को तिराहे से आनंदेश्वर मंदिर जाने वालों के वाहन रैन बसेरा और बक्कल स्थल पर खड़े कराए जाएंगे।
- डीएवी कॉलेज की तरफ से आने वाले वाहन ग्रीनपार्क गेट नंबर 10 वी की पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे।
- ग्रीनपार्क की तरफ से आने वाले वाहन मैकराबर्ट हॉस्पिटल की पार्किंग में पार्क करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें