फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास खबर: घंटाघर से टाटमिल तक बनेगा चार मीटर चौड़ा पुल, होगा 12 मीटर का…रेलवे से मांगी ड्राइंग, पढ़ें डिटेल

Tue, 01 Apr 2025 12:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घंटाघर से टाटमिल तक पुल के निर्माण के लिए रेलवे से ड्राइंग और रेलवे ट्रैक के ऊपर के हिस्से में पुल निर्माण का एस्टीमेट मांगा गया है।
विज्ञापन
टाटमिल चौराहा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सेतु निगम ने घंटाघर से टाटमिल तक हैरिसगंज पुल के चौड़ीकरण की तैयारी शुरू कर दी है। यहां पुराने पुल के समानांतर लगभग 600 मीटर लंबी और चार मीटर चाैड़ी एक लेन बनेगी। पुराने पुल से भी इसका जुड़ाव रहेगा। इस तरह अब यह पुल 12 मीटर चाैड़ा हो जाएगा। इस पुल के बनने से जाम से निजात मिल जाएगी। हैरिसगंज पुल को टाटमिल में एलिवेटेड रोड से जोड़ा जाएगा। अभी दो-लेन का यह पुल करीब आठ मीटर चौड़ा है।

विज्ञापन

सेतु निगम ने इसी पुल के समानांतर करीब चार मीटर चौड़ा पुल बनाने की तैयारी की है। इसमें ज्यादातर जमीन रेलवे की है। सेतु निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस पुल के निर्माण के लिए रेलवे से ड्राइंग और रेलवे ट्रैक के ऊपर के हिस्से में पुल निर्माण का एस्टीमेट मांगा गया है। पुल में निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल की तरफ जिन विभागों के केबल पड़े हैं, उनसे उन्हें शिफ्ट करने में आने वाले खर्च का ब्यौरा मांगा गया है। इसके बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन

25-30 मिनट में घंटाघर से पहुंचेंगे एयरपोर्ट
हैरिसगंज पुल चौड़ा होने से नयागंज, जनरलगंज, नौघड़ा, हटिया, कुलीबाजार, लाटूशरोड, मनीराम बगिया, गया प्रसाद लेन, हूलागंज आदि शहर की व्यस्ततम बाजारों में आने-जाने वाले व्यापारियों को जाम से राहत मिलेगी। पुल बन जाने के बाद घंटाघर से 25-30 मिनट में एयरपोर्ट पहुंचा जा सकेगा। क्योंकि एलिवेटेड जीटी रोड को रामादेवी चौराहे में राष्ट्रीय राजमार्ग से भी जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें