फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चार सदस्यीय कमेटी करेगी उर्सला में रोगियों से पैसे लेने के मामले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उर्सला अस्पताल में भर्ती सर्जरी के रोगियों से पैसे लिए जाने के मामले में निदेशक ने बुधवार को कमेटी गठित कर दी है। चार सदस्यीय कमेटी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीसी पाल की अध्यक्षता मेें बनाई गई है। कमेटी में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र तिवारी, डॉ. श्रीप्रकाश, डॉ. बीके सिंह हैं। निदेशक ने कमेटी को जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



अमर उजाला की लाइव पड़ताल में रोगियों ने सर्जरी के नाम पर पैसे लिए जाने का दर्द बयान किया। मामले की खबर छपने के बाद निदेशक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत ही कमेटी का गठन किया। उन्होंने सुबह अस्पताल का निरीक्षण किया। सभी स्टाफ और डॉक्टरों को निर्देशित किया कि अगर कोई भी पैसे लेता मिलेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सबसे पहले ओपीडी में रोगियों से बातचीत की और इसके बाद भर्ती रोगियों से भी कमेटी के सदस्यों को बात करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कई बार लोग अपने घर के आसपास के लोगों के जाल में फंस जाते हैं और उन्हेें लगता है कि अस्पताल में डॉक्टर ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन रोगियों से पैसे लेने की खबर छपी है उनसे बात करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर किसी भी डॉक्टर या स्टाफ ने ऐसा काम किया होगा तो तुरंत कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें