फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेडिकल कॉलेज के ट्रामासेंटर में बनेगा चार बेड का आईसीयू

Fri, 07 Mar 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मेडिकल काॅलेज के ट्रामा सेंटर में जल्द ही अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित चार बेड का आईसीयू बनेगा। इसमें सांस, हेड इंजरी, सर्जरी सहित अन्य बीमारियों के गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। 24 घंटे मरीज डॉक्टर की निगरानी में रहेंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जिले में 12 सामुदायिक, 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। यहां से काफी संख्या में रेफर होकर मरीज मेडिकल कॉलेज पहुंचते हैं। इसके अलावा हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं में गंभीर घायल मरीज भी मेडिकल कॉलेज लाए जाते हैं। आईसीयू न होने से गंभीर मरीजों को इलाज के लिए कानपुर जाना पड़ता है। मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही इलाज मिल सके, इसके लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सज्जलन लाल वर्मा ने पहल की है।
इमरजेंसी के सामने ट्रामा सेंटर के भवन में चार बेड का आईसीयू बनाने की तैयारी शुरू की है। कोरोना काल में यहां अस्थाई रूप से आईसीयू का संचालन किया गया था। इसके बाद यह बंद था। अब इस यूनिट को अत्याधुनिक बनाया जाएगा। यहां पर बेहोशी, सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन समेत कई अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। इसके लिए बैठक कर तैयारी शुरू की गई है। संचालन से जहां स्वास्थ्य सुविधाओं विस्तार होगा, वहीं गंभीर मरीजों को इलाज में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

.............
इमरजेंसी से गंभीर मरीज होते रेफर
मेडिकल काॅलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की इमरजेंसी में प्रतिदिन सड़क हादसे में करीब 10 गंभीर मरीज पहुंचते हैं। इनकी हालत गंभीर होने व आईसीयू की जरूरत महसूस होने पर कानपुर हैलट रेफर कर दिया जाता है। कई मरीजों को समय से इलाज मिल जाने पर उनकी जान बच जाती है। वहीं कई समय से अस्पताल न पहुंच पाने व आईसीयू की सुविधा न मिलने पर जान गवा बैठते हैं। ट्रामा सेंटर में आईसीयू चालू होने से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
................
वर्जन.............
मरीजों को भी मिलेगा लाभ
मेडिकल कॉलेज में चार बेड का आईसीयू बनाया जाएगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं। साफ सफाई भी करा दी गई है। मार्च माह के अंत तक इसके संचालन की उम्मीद है। आईसीयू बनने के बाद गंभीर मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। - डॉ. खालिद रिजवान अहमद, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें