फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जंगल में लगी आग, तीन दमकल वाहनों ने चार घंटे में बुझाई

Sun, 30 Mar 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर। बम्हरौली घार के जंगलों में शनिवार को आग लग गई। विकराल लपटे उठती देख ग्रामीणों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। तीन दमकल वाहनों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक सैकड़ों बीघा खरपतवार, झाड़ियां व पेड़ जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन

बम्हरौली निवासी ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार दोपहर में आग गांव के बाहर बनी गोशाला से शुरू हुई। तेज हवा चलने के कारण आग जंगलों की तरफ फैल गई। ग्रामीणों ने गोशाला में लगे ट्यूबवेल से आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच आग बढ़ते हुए जंगल में लगी झाड़ियों व पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। चारों ओर आग की लपटें व धुएं का गुब्बार उठता हुआ नजर आया।
इस बीच मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने पानी डाल आग बुझानी शुरू की। चार घंटे की मेहनत के बाद आग बुझाई जा सकी। थानाध्यक्ष शिवनारायन सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर मौजूद रहे। लेखपाल कपिल उपाध्याय ने बताया कि जंगल में आग लगी थी। फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें