फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सड़क किनारे खड़े किसान को कंटेनर ने कुचला, मौत

Wed, 06 Aug 2025 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। फर्रुखाबाद हाईवे पर चौबिया थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े किसान को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। ट्रक को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


भैयालाल शाक्य (50) निवासी टिमरुआ, थाना सैफई मंगलवार शाम को कबूली गांव में अपने साढ़ू जितेंद्र के यहां गए थे। बुधवार सुबह भैयालाल चौपला स्थित साढ़ू के भाई धर्म सिंह के घर के बाहर पहुंचे थे। उन्हें धर्म सिंह के साथ इटावा आना था। धर्म सिंह घर से आ रहे थे, इस बीच भैयालाल सड़क किनारे इंतजार कर रहे थे। अचानक किश्नी की तरफ से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। कुचलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने कंटेनर को घेर लिया। सूचना पर थाना अध्यक्ष महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। बेटे अंशुल ने बताया कि पिता किसान थे। वह मौसा के भाई के साथ आलू बेचने के संबंध में ही इटावा जाने के लिए निकले थे। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। एसओ ने बताया कि हादसे की सूचना पर पहुंचकर चालक और ट्रक को पकड़ लिया गया है। हादसे में किसान की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें