फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: माघ मेले में गया परिवार, चोरों ने उड़ाया 10 लाख का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मैनावती मार्ग में रहने वाले कैटर्स के बंद पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाया। कैटर्स परिवार संग नौ जनवरी को माघ मेले में गए थे। शनिवार देर रात घर लौटे तो टूटे ताले और बिखरा सामान पाया। पुलिस ने सीसी कैमरे खंगाले हैं। पीड़ित के अनुसार चोरों ने नकदी, गहने और अन्य माल समेत करीब 10 लाख रुपये का माल उड़ाया है।
विज्ञापन

आम्र्रपाली विहार सोसाइटी में रहने वाले कैटर्स आनंद प्रकाश राजपूत पत्नी ज्योति और बेटे सिद्ध विराट के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि नौ जनवरी को वह लोग माघ मेले में गए थे। शनिवार देर रात लौटे तो मेनगेट का ताला टूटा हुआ था। बेडरूम पहुंचे तो वहां रखी अलमारी और लॉकर टूटे पड़े थे। चोरों ने लॉकर में रखे 96 हजार रुपये नकद, गहनों में आधा किलो चांदी की कमरपेटी, छह जोड़ी पायल, दो सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक कान टॉप्स समेत करीब 10 लाख का माल पार कर दिया था। नवाबगंज पुलिस ने जांच कर आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की।
पीड़ित के अनुसार चोरी नौ जनवरी से 15 जनवरी के बीच किस दिन हुई है इसकी जानकारी नहीं है। नवाबगंज इंस्पेक्टर केशव तिवारी के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है। रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें