Hamirpur News: मुस्करा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में एक युवक सूखे कुएं में गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम सात बजे एक युवक शराब के नशे में कुएं में गिर गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
विज्ञापन
कुएं में पानी कम होने की वजह से युवक की जान बच गई। रेस्क्यू करने में टीम को करीब एक घंटे का समय लगा है। स्थानीय लोगों के अनुसार नशे का आदी पुलटाई अक्सर उल्टी-सीधी हरकतें करता रहता है, जिससे उसके परिजन परेशान रहते हैं।