फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टू लेन निर्माणाधीन कार्य के चलते 100 वर्ष पुराना रास्ता बंद

Thu, 07 Nov 2024 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
वार्ड नंबर 1 में राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणधीन कार्य के चलते अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग क
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिले वार्ड नंबर एक के निवासी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन/कांगू (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन में टू लेन निर्माणाधीन कार्य के चलते करीब 100 वर्ष पुराने मार्ग को बंद किए जाने पर वार्ड नंबर एक के निवासी मुख्यमंत्री से मिले। लोगों ने समस्या के समाधान की मांग सीएम के समक्ष रखी है।
लोगों में मधू सुदन, सुदर्शन, मदन लाल, प्रेम चंद, सोनू ने इस संदर्भ में एक लिखित रूप से शिकायत पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए जाएंगे कि मौका पर जाकर समस्या का निरीक्षण करके इसका हल करें। नादौन के वार्ड नंबर एक में निर्माणाधीन टू लेन के कार्य के कारण वार्ड नंबर एक के लोग परेशान हैं। नादौन शहर से वार्ड नंबर एक से होकर अस्पताल की ओर जाने वाले एक वैकल्पिक मार्ग को कार्य के चलते बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण वार्ड नंबर एक के निवासियों सहित अन्य क्षेत्रों से आने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यह मार्ग 100 वर्ष से अधिक पुराना है। इस मार्ग का लोग अस्पताल की ओर जाने के लिए उपयोग करते हैं। यदि दूसरे मार्ग बंद हों तो ऐसी स्थिति में अस्पताल से निकलने वाली एंबुलेंस भी इसी छोटे रास्ते का प्रयोग करती है, लेकिन अब टू-लेन के कार्य के चलते इस मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। कई बार लोग स्थानीय प्रशासन से इस मार्ग को फिर से खुलवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ।

सचित्र:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें