फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नशे की हालत में सिरफिरे ने चलाई थी दुल्हन पर गोलियां

Fri, 21 Nov 2025 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर थाना के कंचौसी कस्बा में बुधवार रात को द्वारचार की रस्म से कुछ देर पहले सिरफिरे युवक ने गेस्टहाउस में हंगामा करने के बाद दुल्हन पर फायरिंग कर दी थी। घटना के दौरान हमलावर शराब के नशे में था। सुबह वह घटना को लेकर अफसोस भी जताता रहा।
विज्ञापन

कंचौसी चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिसौदिया ने बताया कि गेस्टहाउस में दुल्हन पर फायरिंग करने के आरोपी कासगंज के सिकंदपुर बैस थाना क्षेत्र के नगला बैरू निवासी अरवेश उर्फ अंकित ने पूछताछ में बताया कि वह करीब दो साल से युवती से एकतरफा प्यार करता था। उसने युवती की शादी न होने देने के प्रयास करने के साथ शादी के दिन गोली मारने की धमकी दी थी। बुधवार को शादी की रस्म शुरू होने से पहले नशे की हालत में गेस्टहाउस में दुल्हन पर फायरिंग की थी।
चौकी प्रभारी ने बताया कि छानबीन में अरवेश का आपराधिक इतिहास भी मिला है। उसके खिलाफ फिरोजाबाद में तीन व कासगंज में एक मुकदमा दर्ज है। आरोपी दुष्कर्म के मामले में पूर्व में जेल भी जा चुका है। बता दें कि बुधवार रात को शादी की रस्में शुरू होने से कुछ देर पहले गेस्टहाउस में पहुंचे अरवेश ने हंगामा शुरू कर दिया। शोर सुन दुल्हन के बाहर आने पर उसने दुल्हन पर तमंचे से फायरिंग कर दी थी। इससे दुल्हन बाल-बाल बच गई। पुलिस ने गेस्टहाउस में मौजूद लोगों की मदद से हमलावर को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद परिजन ने शांतिपूर्वक माहौल में शादी की रस्में पूरी करने के बाद दुल्हन को विदा किया। थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसको जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें