फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 26 को होगी जिला स्तरीय भारत कौशल प्रतियोगिता

Fri, 21 Nov 2025 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य कपिल मिश्रा ने बताया कि भोगनीपुर आईटीआई परिसर में 26 नवंबर को जिला स्तरीय भारत कौशल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में करवाई जाएगी। इसमें प्रतिभाग करने के लिए एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिकल इंस्टालेशन, ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी, सीएनसी मशीन, वेब टेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन डवलपमेंट सहित 10 विषयों के 613 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को मंडल व राज्य स्तरीय भारत कौशल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता के जरिए युवाओं के अंदर छिपा हुआ हुनर बाहर निकल कर आएगा। कौशल निखरने से भविष्य में उद्यम ये युवा स्वयं का उद्यम स्थापित कर दूसरों को रोजगार देने के लिए भी सक्षम होंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें