फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आरटीओ में अब बोर्ड बताएगा कौन बाबू किस खिड़की पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय (आरटीओ) में अब कार्य कराने के लिए वाहन स्वामियों को एक पटल (खिड़की) से दूसरे पटल पर भटकना नहीं पड़ेगा। यहां जगह-जगह साइन बोर्ड लगा दिए गए हैं, जिसमें काउंटर, कर्मचारी, शुल्क समेत अन्य जानकारियां हैं। कौन बाबू किस खिड़की पर है, इसकी डिटेल दी गई है। यह व्यवस्था अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद से अधिकारियों ने लागू कर दी है। प्रशासनिक भवन के हेल्पडेस्क पर दो व्यक्तियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


करीब 20 दिन पहले आरटीओ में हुई कार्रवाई के बाद फिर से बाबुओं की कार्यशैली को लेकर सवाल उठे थे। कई वाहन स्वामियों के बाबुओं की खिड़कियां तलाशने की स्थिति सामने आई थी। अमर उजाला ने नए वाहन स्वामियों और बिना बिचौलियों के आने वाले लोगों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसे सज्ञान लेकर परिवहन विभाग ने कार्यालय की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में कदम उठाया है। अधिकारियों ने मुख्य गेट पर डिस्प्ले बोर्ड लगाया है, जिसमें काउंटर संख्या, वहां होने वाला काम, संबंधित कर्मचारी का नाम और शुल्क निर्धारण की जानकारी दी गई है। पहली बार आरटीओ पहुंचने वाले वाहन स्वामी को यह पता चल सकेगा कि उसे किस काम के लिए किस खिड़की पर जाना है। इस व्यवस्था का उद्देश्य वाहन स्वामियों को इधर-उधर भटकने से बचाने के साथ दलालों से बचाव की तरफ है। यही नहीं आरटीओ प्रशासन राकेंद्र कुमार सिंह और एआरटीओ प्रशासन कहकशा खातून ने कार्यालय में नई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य आवंटन बोर्ड, शुल्क निर्धारण विवरण, काउंटर संख्या और संबंधित कर्मचारी के नाम वाले डिस्प्ले बोर्ड देखे। बाबुओं के काउंटर पर पहुंच वाहन स्वामियों से बातचीत की। उन्होंने यह भी जाना कि उन्हें काम कराने में किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें