फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरा तराशने वाला बना लुटेरा, पहली ही लूट में पकड़ा गया, लौटने पर काम न मिला तो शुरू की मोबाइल लूट

Sun, 07 Jun 2020 10:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लॉकडाउन में काम छिन जाने से सूरत से लौटा हीरा कारीगर बुरी संगत में पड़कर लुटेरा बन गया। पहली बार मोबाइल लूटा। सोमवार को पुलिस ने पकड़ लिया। वह अब बुरी संगत को कोस रहा है। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को जालौन चौराहा ओवरब्रिज के नीचे से तीन लुटेरों को घेर कर गिरफ्तार किया। इनके पास से लूटा हुआ मोबाइल मिला। जो 28 मई को मोहल्ला बनारसीदास निवासी प्रदीप कुमार से लूटा गया था।

पकड़ गए तीन लुटेरों में अजीतमल निवासी अरविंद भी था। उसने पुलिस को बताया कि वह सूरत में हीरे तराशने का काम करता था। लॉकडाउन में काम छिना तो वह घर आ गया। बेरोजगारी के चलते वह लुटेरों के संपर्क में आकर वारदात का सहभागी बन गया।
विज्ञापन


पहली ही लूट में वह पकड़ा गया। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि पकड़े गए दो अन्य लुटेरे निखिल कुमार और अजय कुमार निवासी अजीतमल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें