फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए को मिला कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खबर दिव्यांश सिंह। बीएसए को मिला कारण बताओ नोटिस - मिशन कायाकल्प के काम में धीमी गति पर राज्य परियोजना निदेशक ने दिया नोटिस कानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में मिशन कायाकल्प के तहत बच्चों के लिए साफ पानी का प्रबंध, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय निर्माण समेत कई काम होने हैं। इन कामों में सुस्त चाल को देखते हुए राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद ने बीएसए डॉ.पवन तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीएसए डॉ.पवन तिवारी ने बताया कि मिशन कायाकल्प के तहत स्कूलों को चिन्हित करने का काम पूरा कर लिया गया था। कई स्कूल ऐसे हैं, जहां काम शुरू भी करा दिया गया है। नोटिस जारी किया गया है, तो कार्यों की जानकारी के साथ उत्तर देंगे। बीएसए ने बताया सोमवार को इस मामले पर सभी खंड शिक्षाधिकारियों से चर्चा भी करेंगे। कुछ दिनों पहले जब बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के हर जिले में कार्यों का सर्वे कराया गया था, तो जिले को 12वां स्थान मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें