फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली…अस्पताल में भर्ती, अवैध तमंचा समेत अन्य सामान बरामद

Fri, 27 Dec 2024 12:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: जिले में पुलिस ने घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे शातिर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस, चोरी की दो घटनाओं के 13 हजार रुपये और चोरी की बाइक बरामद की।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले के करिया पठवा के पास किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े शातिर चोर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, चोरी की बाइक और नकदी बरामद की है।

विज्ञापन

शहर में एक माह से चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर पुलिस टीमें गठित की गई। बृहस्पतिवार की देर रात कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह को सूचना मिली कि एक शातिर चोर बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ करिया पठवा के पास खड़ा है।

आरोपी के पैर में लगी गोली
सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक गोली आरोपी के पैर में लगी, इससे वह गिर गया। मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम राजू अहिरवार निवासी फतेहपुर बजरिया बताया।

गैंगस्टर एक्ट समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस, चोरी की दो घटनाओं के 13 हजार रुपये और चोरी की बाइक बरामद की। अपर एसपी वंदना सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए शातिर अपराधी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

छह माह में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस की चौथी कार्रवाई
पुलिस प्रशासन की ओर से ऑपरेशन लंगड़ा के तहत छह माह के अंदर यह चौथी कार्रवाई है। पनवाड़ी क्षेत्र में सराफ से लूटपाट के मामले में पांच माह पहले पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को मुठभेड़ में पकड़ा था। दोनों के पैर में गोली लगी थी। वहीं, पनवाड़ी पुलिस ने पुलिस से मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा के एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इसके पैर में भी गोली लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें