फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: संवाद 2026 में विचारों, नवाचार और मनोरंजन का संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हरकोर्ट बटलर प्रौद्योगिकी विवि (एचबीटीयू) के प्रिंट एंड सोशल मीडिया सब-काउंसिल के बैनर तले उत्सव संवाद 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विचारों, नवाचार और मनोरंजन का संगम देखने को मिला। पहले सत्र में डॉ. राव विक्रम सिंह के प्रेरक टॉक शो के रूप में आयोजित हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को आलोचनात्मक सोच विकसित करने और अपने-अपने क्षेत्रों में नवाचार को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इसके बाद देव तनेजा के साथ रोचक साक्षात्कार सत्र आयोजित किया गया। इस संवाद के माध्यम से कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उद्यमिता और भविष्य के कार्यक्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। कॉमेडियन आशीष सोलंकी ने छात्रों को खूब हंसाया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता रहे। इस मौके पर कार्यवाहक कुलपति डॉ. जीएल देवनानी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सीएल गहलोत आदि रहे। छात्र सचिव अक्षत श्रीवास्तव ने संचालन किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें