फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टिन शेड में खड़ी कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
आग से जली कार। - फोटो : आग से जली कार।
विज्ञापन
ताखा। उद्देतपुर गांव में मंगलवार रात टिनशेड में खड़ी कार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से शेड में रखा भूसा व लहसुन भी जल गया। करीब दो लाख के नुकसान की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार की कार उनके ही घर के बगल में बने एक टिनशेड में खड़ी थी। टिनशेड में लहसुन की बोरी और भूसे का ढेर लगा था। रात करीब 11 बजे अचानक कार में शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे पहले कार में आग लगी और फिर धीरे-धीरे आग ने टिनशेड में रखे अन्य सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया।
धुएं और आग की लपटें देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने बाल्टियों और पाइप की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। प्रदीप कुमार ने बताया कि कार के साथ-साथ करीब 15 बोरी लहसुन और पांच क्विंटल भूसा जलकर पूरी तरह राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें