फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: झोलाछाप और फर्जी अस्पतालों के खिलाफ चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से झोलाछाप और फर्जी अस्पतालों के बढ़ते मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत योग्य डॉक्टरों के नाम, डिग्री और रजिस्ट्रेशन नंबर का गलत तरीके से दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध सीएमओ कार्यालय में शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन


पदाधिकारियों के संज्ञान में इस तरह की शिकायतें आने पर ये फैसला लिया गया है। सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि अयोग्य लोग बिना उचित चिकित्सीय योग्यता के मरीजों का इलाज कर रहे हैं। हम अभियान चलाएंगे लोगों को जागरूक करेंगे कि किसी भी डॉक्टर के क्लीनिक पर जाएं तो उनका रजिस्ट्रेशन नंबर जरूर देखें और डिग्रीधारी डॉक्टर के पास ही जाएं। अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह गौर ने कहा कि अपने सदस्यों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है कि आसपास झोलाछाप के इलाज करने की रिपोर्ट एसोसिएशन को दें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें