फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टहलने गए कारोबारी पर मधुमक्खी का हमला, गिरे, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कैंट में सुबह टहलने निकले कारोबारी व उसके साथियों पर मंगलवार सुबह मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बचने के चक्कर में वह सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कारोबारी मंगलवार सुबह ड्राइवर के साथ कानपुर क्लब की तरफ सुबह की सैर के लिए गए थे। वहां उन्हें कुछ अन्य साथी मिल गए। सभी आपस में बात करते हुए टहलने लगे। वे लोग वहां लगे एक विशाल पेड़ के नीचे से गुजरे, जिस पर मधुमक्खी का छत्ता लगा था। अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। सभी बचने के लिए इधर-उधर भागे। बचने की कोशिश में कैंट निवासी व्यापारी सड़क पर गिर पड़े। मधुमक्खियों का झुंड कुछ देर तक उनके ऊपर मंडराता रहा लेकिन बिना काटे उड़ गया। झुंड के हटते ही सभी ने एक दूसरे का हाल पूछा।
सड़क पर गिरे पड़े व्यापारी को सभी ने उन्हें उठाने की कोशिश की लेकिन शरीर में कोई हलचल न देख उनके ड्राइवर को बुलाया। फिर परिजनों को सूचना देने के साथ ही उन्हें नजदीक में स्थित अस्पताल पहुंचाया। परिजन वहां से उन्हें स्वरूपनगर स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि कारोबारी की एक बेटी अमेरिका में रहती है। पिता की मौत की खबर सुनकर वह शहर आ रही है। उसके आने के बाद ही गुरुवार को अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें