फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: व्यवसाय छोटे स्तर से भी शुरू होकर बन सकता बड़ा ब्रांड

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट की ओर से बिजनेस कॉन्क्लेव, स्टार्टअप समिट व ट्रेड शो का आयोजन लाजपत भवन में किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम की पहले दिन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जसबीर सिंह भाटिया ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ बिजनेस नेटवर्किंग नहीं बल्कि इसका उद्देश्य एक दूसरे के व्यवसाय को समझना, सहयोग करना और सामूहिक रूप से आगे बढ़ना है।
विज्ञापन


उद्यमी विनोद सरावगी ने अपने अनुभव साझा किए और युवाओं से कहा कि व्यवसाय छोटे स्तर से भी शुरू होकर बड़ा और सफल ब्रांड बन सकता है। सभी रोटेरियन के लिए रोटरी कार्ड लॉन्च किया गया, जिससे रोटरी के सदस्यों को डिस्काउंट मिलेगा। इस मौके पर सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

इस दौरान बिजनेस डायरेक्टरी एप का लोकार्पण किया गया। स्टार्ट-अप इकोसिस्टम पर आयोजित सत्र में युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित ट्रेड शो और विभिन्न बिजनेस स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। यह आयोजन व्यावसायिक सीखने, नेटवर्किंग और नए अवसरों की खोज के नाम रहा। इस मौके पर नित्या चावला, मुकेश श्रीवास्तव, देवप्रिया, आशीष, डॉ. हेमंत मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें