फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मेस्टन रोड ब्लॉस्ट 70 प्रतिशत जले चार लोग, मांस के उड़े चीथड़े

Wed, 08 Oct 2025 11:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
Blast in Kanpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मूलगंज थाना क्षेत्र के बिसातखाना में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे दुकानों के बाहर खड़ीं दो स्कूटी में तेज धमाके हुए। धमाके इतने जोरदार थे कि 500 मीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। ब्लॉस्ट में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के चीथड़े उड़ गए। धमाका इतना तेज था कि पास खड़ी सुहाना (16) के चेहरे और पैर के मांस के टुकड़े शरीर से अलग हो गए। गंभीर घायलों को उर्सला ले जाया गया।

विज्ञापन


गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने तुरंत केजीएमयू के लिए रेफर कर दिया। गंभीर घायलों में सुहाना के अलावा अश्विनी कुमार (54), अब्दुल मुत्तलिब (24) और रईसुद्दीन (40) शामिल हैं। अस्पताल के सर्जन डॉ. बीके सिंह ने दो रोगियों मो. मुर्सलीन (25) और जुबीन (15) को भर्ती कर लिया। करीब 30 से 60 फीसदी तक जले दोनों का इलाज उर्सला में चल रहा है।

डॉ. बीके सिंह ने बताया कि गंभीर घायल 70 फीसदी या उससे ज्यादा जल गए। ब्लास्ट में जो करीब था उसके चीथड़े से उड़े हुए हैं। युवती की हालत काफी खराब थी। सभी को केजीएमयू रेफर किया है। दो रोगियों को यहीं पर भर्ती कर इलाज कर रहे हैं। बाकी दो मामूली घायल हुए थे उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें