यूपी में कानपुर के गोविंद नगर क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक अचानक फ्लाईओवर से तीस फीट नीचे आ गिरा। मौके पर क्षेत्रियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने खून से लथपथ युवक को हैलेट अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि तीन-चार दिन से दीपक किसी बात को लेकर बहुत परेशान था, पूछने पर भी उसने वजह किसी को नहीं बताई थी।