हरदोई जिले के हरपालपुर में अरवल थाना क्षेत्र के बेहटा-मुड़िया गांव निवासी धीरज (20) पुत्र शिवनंदन राठौर रविवार को सदुआघाट स्थित गंगा स्नान करने गया था। स्नान करते वक्त वह गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों की मदद से कई घंटे बाद उसका शव कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया।
सूचना पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। मां रामप्यारी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई पातीराम ने बताया कि धीरज फरीदाबाद में रहकर सब्जी की ठेली लगाता था। शनिवार को ही वह होली मनाने घर आया था। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष अरवल ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।