फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: स्नान करने गया युवक गंगा में डूबा, शव बरामद

Sun, 28 Mar 2021 02:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
धीरज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले के हरपालपुर में अरवल थाना क्षेत्र के बेहटा-मुड़िया गांव निवासी धीरज (20) पुत्र शिवनंदन राठौर रविवार को सदुआघाट स्थित गंगा स्नान करने गया था। स्नान करते वक्त वह गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों की मदद से कई घंटे बाद उसका शव कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


सूचना पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। मां रामप्यारी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई पातीराम ने बताया कि धीरज फरीदाबाद में रहकर सब्जी की ठेली लगाता था। शनिवार को ही वह होली मनाने घर आया था। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष अरवल ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें