फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रेन में केला खाने से बिगड़ी बालक की तबीयत, मौत

Sat, 03 Jan 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। जम्मू से कानपुर आ रही मुरी एक्सप्रेस में शुक्रवार को केला खाने के बाद तबीयत बिगड़ने से बालक की जान चली गई। पिता की सूचना पर जीआरपी ने झींझक स्टेशन पर शव को ट्रेन से उतारकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मलगुजरा निवासी महेश पाल ने बताया कि वह परिवार सहित जम्मू में रहकर कुलचे बेचने का काम करते हैं। घर आने के लिए गुरुवार को वह पत्नी कुसुमा, बेटे शिवा (10), शिवांश (01) के साथ जम्मू से कानपुर जा रही मुरी एक्सप्रेस के सामान्य कोच में सवार हुए थे। शुक्रवार को ट्रेन के हाथरस स्टेशन से निकलने के दौरान बेटे शिवा ने केला खाने के बाद पानी पिया था। इसके कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। टूंडला स्टेशन के पास पहुंचने पर बेटे की मौत हो गई।
इस पर उन्होंने घटना की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। ट्रेन के झींझक स्टेशन पर पहुंचने पर जीआरपी ने रेलवे कर्मचारियों की मदद से शव को कोच से बाहर निकलवाकर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महेश ने ठंड लगने से बेटे की मौत होने की आशंका जाहिर की है। वहीं बेटे की मौत पर कुसुमा रो-रोकर बेहाल हैं। जीआरपी चौकी झींझक के प्रभारी अर्पित तिवारी ने बताया कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें