कानपुर। भादव मास मेला का वार्षिक उत्सव श्री राणी सती समिति सिरकी मोहाल में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर श्रीदादीजी की प्रतिमा का अभिषेक कर सजाया गया। भजन संध्या में भक्त देर रात तक झूमते रहे।
विज्ञापन
भादव मास का यह पवित्र पर्व मेले के रूप झुंझनू धाम राजस्थान में प्रतिवर्ष लगता है। जिसमें पूरे देश के लोग दर्शन करने आते है। इसी क्रम में देशभर के श्री राणी सती मंदिरों में आयोजन किया जाता है। सिरकी मोहाल स्थित श्री राणी सती मंदिर में सुबह आचार्यों की उपस्थिति में श्रीदादी जी को सजाया गया । इसके बाद दादी मां की आरती करके भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर के पट खोले गये। भजन संध्या में श्री नारायणी संकीर्तन मंडल के शंभू खेमका के भजनों पर भक्त झूम उठे। इसमें ‘भादव को मेलो ये तो बड़ो अलबेलो’, ‘मेहंदी हाथ में राचे सर पे चुनरिया साजे’, ‘आना राणी सती दादी हमारे हरि कीर्तन में’ आदि भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर शुभकरन झुनझुनवाला, कैलाश नाथ खेमका, गोविंद कनोडिया, ज्ञानेंद्र विश्नोई, अविनाश खेमका, संजय झुनझुनवाला आदि मौजूद रहे। उधर, दादी सती राणी व श्री शिवजी महाराज ट्रस्ट ने गुटैया स्थित राणी सती मंदिर में भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें देर रात तक भक्त भजनों पर झूमे।