फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बत्ती का दावा पहले दिन फ्यूज

Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पावर कारपोरेशन का स्वतंत्र फीडर वाले फीडरों से इंडस्ट्री को 24 घंटे बिजली देने का दावा शुक्रवार को पहले दिन ही हवा हो गया। गुरुवार रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक इमरजेंसी की बात कहकर स्वतंत्र फीडर वाले दादानगर, फजलगंज और पनकी औद्योगिक क्षेत्र में कटौती की गई। वहीं, आवासीय क्षेत्रों में भी फाल्ट और कटौती ने शहरियों को परेशान कर दिया। बर्रा-2 और ग्वालटोली में 18 घंटे बाद बिजली आई। उधर, फीडर में फाल्ट होने से कई सबस्टेशन ठप हो गए। साथ ही 3 ट्रांसफार्मर फुंक गए। सुबह 11:25 से 12:10 और दोपहर 2:25 से 4:25 तक शहर में कटौती की गई।
विज्ञापन

29 और 30 जुलाई को ग्रिड में गड़बड़ी के बाद से शहर के उद्योगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा था। कई दिनों से उद्योगों को 18 घंटे ही बिजली मिल रही थी। गुरुवार को पावर कारपोरेशन ने बिजली व्यवस्था में और सुधार आने के साथ शहर के 6500 छोटे-बडे़ उद्योगों को 24 घंटे बिजली देने का आदेश दिया था।

आईआईए के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील वैश्य ने बताया कि आदेश के बाद भी बिजली कटौती होने से उद्योेगों को 6 करोड़ रुपये की चपत लगी है।
उधर, बर्रा-2 में अंडर ग्राउंड केबिल फाल्ट के कारण दबौली, विद्युत कालोनी, गोविंद नगर के कई इलाकों में गुरुवार शाम से गुल बिजली शुक्रवार रात 8 बजे आई। इस कारण दबौली, विद्युत कॉलोनी सबस्टेशन पर दिनभर शिकायत करने वालों का तांता लगा रहा। ग्वालटोली अहिराना में गुरुवार शाम को फुंका ट्रांसफार्मर शुक्रवार शाम 5 बजे ठीक हो सका। उधर, कंपनीबाग फीडर में अंडरग्राउंड फाल्ट होने से विष्णुपुरी सबस्टेशन रात 3 बजे से सुबह 9 बजे तक बंद रहा। जरीब चौकी सबस्टेशन में एचटी लाइन टूटने से जरीबचौकी, संगीत सिनेमा रोड और आसपास के इलाकों में दोपहर को बिजली गुल रही। शास्त्रीनगर सबस्टेशन में फाल्ट से सुबह 11 बजे बिजली गुल हो गई। चालीस दुकान किदवई नगर, शराब गद्दी ग्वालटोली के पास लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें