कानपुर। कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के दाम इसी माह बढ़ जाएंगे। सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीएयूजीएल) के निदेशक असीम दत्ता ने रविवार को बताया कि सीएनजी के मूल्य में तीन रुपये प्रति किलो की वृद्धि होगी। इससे कानपुर में सीएनजी 42 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी। उन्होंने बताया कि पीएनजी के दाम भी बढ़ाए जाएंगे। अभी यह 20 रुपये 92 पैसे स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर यूनिट है।
सीयूजीएल के निदेशक ने बताया कि डॉलर करीब 54 रुपये का हो गया है। इससे कंपनी को काफी घाटा उठाना पड़ रहा है। इसी वजह से कंपनी ने सीएनजी, पीएनजी के दामों में बढ़ोत्तरी का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद में सीएनजी 58 रुपये प्रति किलो है, जबकि आगरा में 46 रुपए प्रति किलो है।