फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 कॉपियों की होगी स्क्रीनिंग

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन में हो रही गलतियों को संज्ञान में लेते हुए प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर 600 कॉपियों की स्क्रीनिंग कराने का फैसला लिया है। स्क्रीनिंग के लिए मूल्यांकन उपनियंत्रकों को तीन सदस्यीय टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। सरयूनरायन बाल विद्यालय इंटर कॉलेज के उपनियंत्रक हरिश्चन्द दीक्षित ने बोर्ड से आदेश आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग में गलती पाए जाने पर दोबारा मूल्यांकन की बात कही गई है।
विज्ञापन

जिले सहित पूरे प्रदेश में यूपी बोर्ड की 10वीं, 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान रैंडम जांच में कई गलतियां पकड़ में आई थी। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से 10 तारीख के अंक में प्रकाशित किया था। शहर के डीएवी, हरजेन्दरनगर, भारतीय विद्यालय में अंकेक्षण में कई गलतियां मिली थी। डीएवी में तो एक परीक्षक ने संस्कृत की पांच कापियों में गलत अंक चढ़ा दिए थे। अब बोर्ड ने इन गलतियों से सबक लेते हुए प्रदेश के हर मूल्यांकन केंद्र पर 600 कॉपियों की स्क्रीनिंग कराने के निर्देश जारी किए हैं। उधर, डीआईओएस शिवसेवक सिंह ने बताया कि गुरुनानक बालक इंटर कालेज में मूल्यांकन समाप्त हो गया है। हरजेन्दर नगर, सरयूनरायन में शुक्रवार को मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा। साथ ही भारतीय विद्यालय में शनिवार तक मूल्यांकन कार्य चलेगा।

23 परीक्षकों के पारिश्रमिक काटने की संस्तुति
मूल्यांकन केन्द्र हरजेंदरनगर इंटर कॉलेज के उपनियंत्रक इंदर सिंह गांधी ने बताया कि गलत मूल्यांकन करने वाले 23 परीक्षकों के पारिश्रमिक काटने की संस्तुति की है। उन्होंने बताया कि रैंडम जांच में मूल्यांकन कार्य में कई गलतियां मिली हैं।
विज्ञापन



अनशन अब 15 से
डीआईओएस और जेडी दफ्तर में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट का 72 घंटे का अनशन 15 मई से किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष हरिश्चन्द्र दीक्षित ने बताया कि मूल्यांकन कार्य बढ़ने की वजह से यह फैसला लिया गया है। मालूम हो कि इससे पहले शुक्रवार से अनशन की तैयारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें