फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना लई जा रे, चांदी लई जा रे

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। धनतेरस और दीपावली पर शहर का सर्राफा बाजार चमकने को तैयार है। सोना-चांदी के भाव में बीते साल की तुलना में रिकॉर्ड कमी को देखते हुए कारोबारियों ने इस बार अच्छा कारोबार होने का अनुमान लगाया है। वहीं भारी ज्वैलरी की मांग होने से कारोबारियों में भी खासा उत्साह है। ज्ञात हो कि एक साल के भीतर चांदी के भाव में प्रति किलो 10850 रुपये और सोने के भाव में 3500 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी आई है।
विज्ञापन

उप्र सर्राफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि पिछली बार धनतेरस एक नवंबर को थी। उस दिन प्रति दस ग्राम सोना 31,000 और चांदी 50000 हजार रुपये किलो में थी। वर्तमान में सोने के भाव 27500 के आसपास है। वहीं चांदी 39150 प्रति किलो के स्तर पर है। सोना-चांदी के भाव में एक साल में इतनी कमी कभी नही रही है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इन धातुओं के भाव में कमी से त्योहार पर बढ़िया कारोबार की उम्मीद है। बिरहाना रोड स्थित केज ज्वैलर्स के निदेशक रवि कपूर ने बताया कि बाजार में ग्राहक तो आ ही रहे हैं इसके अलावा कारोबारियों को अच्छे आर्डर मिल रहे हैं। आर लाला जुगल किशोर एंड संस के निदेशक रुचिर रस्तोगी ने बताया कि इस बार बाजार में हल्की ज्वैलरी की डिमांड करने वाले ग्राहक हैवी ज्वैलरी की भी मांग कर रहे हैं। यदि धनतेरस और दीपावली तक सोना-चांदी के भावों में ऐसी ही स्थिरता रही या फिर कमी हुई तो बढ़िया कारोबार होने की उम्मीद है। आल इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के सचिव कैलाथ नाथ अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल दीपावली के समय बुलियन कारोबारियों को सोने की किल्लत का सामना करना पड़ा था। बाजार में भी तेजी थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। सोने की उपलब्धता बढ़ी है इसके अलावा दाम कम हैं। पितृपक्ष के बाद से ही बाजार में इस बार बाजार में तेजी है।


-----------
सोना-चांदी के भाव एक साल के
महीना सोना चंादी
अक्तूबर 27500 39150
सितंबर 27450 41550
अगस्त 28725 43700
जुलाई 28450 45500
जून 27700 42500
मई 30050 43500
अप्रैल 29850 47300
मार्च 30650 46100
फरवरी 30650 46100
जनवरी 29950 45300
नोट: सोना के भाव प्रति 10 ग्राम, चांदी के भाव प्रति किलो में हर महीने की 16 तारीख के नयागंज सर्राफा बाजार के हैं
--------------------------
यह भी जाने
-सन 1947 में सोने के भाव 65 रुपये प्रति तोला और चांदी 129 रुपये प्रति किलो। उस समय प्रति तोला 11 ग्राम 664 मिलीग्राम सोना दिया जाता था। अब प्रति दस ग्राम दिया जाता है
विज्ञापन

--------------------------------
बाजार में रही रौनक
गुरु पुष्य नक्षत्र के मौके पर गुरुवार को शहर के बिरहाना रोड, चौक सर्राफा, नयागंज, गोविंद नगर, नवीन मार्केट, पीपीएन मार्केट, लालबंगला के तमाम शोरूमों में ग्राहकों की रौनक रही।
-----------------------
सोना-चांदी खरीद में बरतें यह सावधानी:
सोना, चांदी और डायमंड खरीद की पक्क ी रसीद जरूर लें
सोने के सिक्के विश्वास पात्र दुकान और बैंक से ही खरीदें
ज्वैलरी या फिर सिक्के की खरीद पर उसमें लिखा वजन अपने सामने कैरोमीटर पर तौला कर पर्चा लें
ज्वैलर्स से ज्वैलरी और सिक्के की वापसी कीमत की जानकारी जरूर करें
बेचने से पहले टेस्टिंग लैब में शुद्धता की जांच कराएं।

---------------
हॉलमार्क ज्वैलरी के बारे में जाने
हॉलमार्क ज्वैलरी खरीदने से पहले उसके चार चिह्न की जानकारी कर लें। इसमें सबसे पहला है बीआईएस (ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड) का चिह्न , दूसरा सोना की शुद्धता का फीसदी लिखा होना देखें। उदाहरण के तौर पर 22 कैरेट ज्वैलरी पर 91.6 फीसदी, 18 कैरेट पर 75.0 फीसदी लिखा रहता है। इसके अलावा शुद्धता मापने वाली टेस्टिंग लैब का नाम व लैब का ईयर कोड भी बना होता है। ज्वैलरी पर बिक्री करने वाले ज्वैलर्स या संबंधित डीलर का नाम लिखा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें