फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने संवारेंगे नए आईआईटियंस का कॅरियर

Mon, 22 Sep 2014 05:32 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी से पढ़ाई कर बिजनेस करके सफलता हासिल करने वाले पूर्व स्टूडेंट (आईआईटियन) अब 2014-15 की पढ़ाई पूरी करने वाले वर्तमान स्टूडेंट्स (आईआईटियंस) को जॉब देंगे। कैंपस सेलेक्शन के लिए पूर्व स्टूडेंट की कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रजिस्ट्रेशन की यह प्रक्रिया 15 नवंबर तक चलती रहेगी।
विज्ञापन

आईआईटी का कैंपस सेलेक्शन दिसंबर 2014 से शुरू होगा। इससे पहले ही स्टूडेंट्स को रिटेन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) में सफलता हासिल करने का टिप्स दिया जा रहा है। कैंपस सेलेक्शन के लिए जो भी राष्ट्रीय, बहुराष्ट्रीय कंपनियां आ रही हैं, उनके प्रतिनिधि स्टूडेंट्स को सफलता का मूलमंत्र बताकर अपनी कंपनी की उपलब्धि, टर्न ओवर आदि की जानकारी दे रहे हैं। इस बार इंफोसिस भी कैंपस सेलेक्शन करने पहुंची है। इसके एचआर हेड ने 17 सितंबर को रजिस्ट्रेशन कराया है। यह कंपनी एन. नारायण मूर्ति ने स्थापित की है, जो कि आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र रहे हैं।
आईआईटी के प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. दीपू फिलिप ने बताया कि यहां से पढ़कर बढ़िया उद्योग लगाने और सफलता हासिल करने वाले कई पूर्व छात्र इस बार आईआईटी के वर्तमान स्टूडेंट्स को जॉब देने आ रहे हैं। कुछ पूर्व छात्र की कंपनियां रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं। कुछ ने रजिस्ट्रेशन का भरोसा दिया है। प्लेसमेंट अधिकारी ने बताया कि कैंपस सेलेक्शन की प्रक्रिया दिसंबर से शुरू होगी। पहले राउंड की प्रक्रिया फरवरी 2015 तक चलती रहेगी। इस बार बीटेक, बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम, एमबीए, एमएससी, एमडैस सहित अन्य कोर्स के 1000 स्टूडेंट्स का कैंपस सेलेक्शन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें