फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादानगर में काम शुरू, जाम शुरू

Fri, 12 Sep 2014 05:31 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दादानगर पुल की मरम्मत का कार्य शुरू होने के पहले ही दिन गुरुवार को भीषण जाम लगा। इस दौरान ट्रैफिक विभाग की सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त रहीं। न ट्रैफिक डायवर्ट हुआ न पर्याप्त फोर्स रही। नतीजतन लोग घंटों जाम में फंसे रहे। जाम की सबसे मुख्य वजह विजय नगर से सीटीआई की ओर जाने वाले ट्रैफिक को न रोकना रहा। सभी लोग तेज स्पीड के साथ पुल पर पहुंच गए और सीटीआई की ओर से आ रहे ट्रैफिक के सामने आ गए। इससे जाम लगा दिया। बहुत से वाहन पुल से वापस लौटे और बाईपास से भौंती की ओर निकलकर विजय नगर की ओर से उत्तर की ओर पहुंचे।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी ट्रैफिक ने पुल पर काम होने के दौरान जाम से बचने के लिए विजय नगर से सीटीआई की ओर जाने वाले ट्रैफिक को रोकने के निर्देश जारी किए थे पर ऐसा नहीं हो सका। विजय नगर से सीटीआई की ओर जाने वाले ट्रैफिक को न तो डायवर्ट किया गया और न ही रोका गया। विभाग ने एसपी के आदेशों का पालन पुल के दोनों ओर एक-एक बोर्ड मात्र लगाकर पूरा कर दिया। उधर बारिश ने कोढ़ में खाज का काम किया। इसके चलते दादानगर पुल से निकलने के लिए वाहनों को कई घंटे जाम से जूझना पड़ा। गोविंदपुरी पुल पर भी घोषणा के बाद भी चौपहिया वाहनों को नहीं जाने दिया गया। इससे सैकड़ों वाहन वहां पहुंच गए और फिर लौटने के कारण जाम का सबब बने। देरअभी शुक्रवार को भी जाम झेलना पड़ सकता है क्योंकि ट्रैफिक विभाग के पास पर्याप्त फोर्स नहीं है। जो फोर्स है वो भी पुलिस लाइन में चल रही दो दिवसीय ट्रेनिंग में व्यस्त है।
मालूम हो कि रेलवे ने दादानगर पुल मरम्मत के लिए 60 दिन तक बंद रखने का फैसला किया गया है। इसके लिए गोविंदपुरी पुल को एक तरफ से खोलने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। जबकि दादानगर पुल की एक साइड चालू रखने का फैसला किया गया है। यह व्यवस्था अगले 59 दिनों तक लागू रहेगी। ऐसे में साउथ सिटी में रहने वाले यात्रियों को भीषण जाम से रूबरू होना पड़ेगा।
विज्ञापन

---------------------------
इनसेट
गोविंदपुर पुल जाम होते बचा
दादानगर पुल पर भीषण जाम की सूचना पर उधर से जाने वाले वाहन डीबीएस कॉलेज के सामने से होते हुए गोविंदपुरी पुल के मुहाने पर एकत्र हो गए। यहां पर ट्रैफिक विभाग के सिपाहियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें पुल पर चढ़ने से रोका और रूट डायवर्जन कराकर उन्हें वापस कर दिया। इससे गोविंदपुरी पुल जाम होने से बच गया। हालांकि कार सवार लोगों के लिए यह व्यवस्था भी बेकार साबित हुई। इन लोगों की इस दौरान ट्रैफिक सिपाहियों से काफी बहस हुई। इनका तर्क था कि ट्रैफिक विभाग बिना सूचना के अक्सर लोगों को परेशान करता है। विभाग की लचर शैली और सूचना के अभाव में ही यह समस्या होती है।
-------------

वर्जन
लोग जागरूकता का परिचय दें क्योंकि विभाग के काफी सिपाही पुलिस लाइन में चल रही ट्रेनिंग में व्यस्त हैं। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद ही बड़ी संख्या में फोर्स लगेगा। इसी वदह से हमने रेलवे से दो दिन बाद काम शुरू करने को कहा था लेकिन काम शुरू करा दिया गया है।
- एमआर सिंह, एसपी ट्रैफिक

डेक स्लैब का काम शुरू
कानपुर। दादानगर पुल पर अब डेक स्लैब की रिपेयरिंग हो रही है। इसमें आरसीसी स्लैब, सड़क निर्माण के अलावा साइड की एमएस शीट भी डाली जाएगी। इंजीनियरिंग ब्रिज विभाग के सहायक अधिशासी एसके पराशर ने बताया कि पहले यह काम 45 दिन में पूरा करना था जो संभव नहीं था। इसके लिए 60 दिन का समय मांगा गया था जो एडीएम सिटी ने दे दिया है। इसलिए काम जल्द से जल्द पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें