फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौबस्ता में मंगलामुखी महासम्मेलन शुरू

Thu, 04 Sep 2014 05:30 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर साउथ। अखिल भारतीय मंगलामुखी महासम्मेलन बुधवार से हमीरपुर रोड पर नौबस्ता पुलिस चौकी के बगल में स्थित एक गेस्ट हाउस में शुरू हुआ। गाजे-बाजे और भगवान श्री गणेश के पूजन के बीच कलश स्थापना की गई। इसके साथ ही शहर में मंगलामुखियों का आना शुरू हो गया। सम्मेलन का समापन 19 सितंबर को होगा।
विज्ञापन

सुबह तकरीबन आठ बजे पूर्व पार्षद मंगलामुखी काजल किरन के आवास से ढोल-नगाड़े की थाप के बीच देवी गीत गाते हुए मंगलामुखी कलश लेकर निकले। नाचते-गाते सभी गेस्ट हाउस पहुंचे और कलश की स्थापना की। इसके बाद काफी देर तक गीत-नृत्य होता रहा। महासम्मेलन की आयोजक काजल किरन ने बताया कि नवंबर 2009 के बाद कानपुर में अखिल भारतीय महासम्मेलन हो रहा है। सम्मेलन में देश-विदेश से तीन हजार से ज्यादा मंगलामुखी आएंगे। बृहस्पतिवार को मंगलामुखियों के गुरु आगरा के सीता गुरु के आने की संभावना है। उनके आने के साथ ही सम्मेलन में और भीड़ बढ़ेगी।

समस्याएं उठेंगी, समाधान होगा
मंगलामुखी समाज की सभी समस्याएं, विवाद के मामले के लिए महासम्मेलन में पंचायत बैठती है। पंचायत मामला सुनती है उसका निस्ताकरण करती है। यदि कोई पंचायत के फैसले से संतुष्ट नहीं है और उसका विरोध करता है तो उसे समाज से बाहर कर दिया जाता है।
विज्ञापन


19 तक घर नहीं जाएंगे
महासम्मेलन के लिए कलश स्थापना के साथ ही आयोजन स्थल पर पहुंचे मंगलामुखी समापन तक घर नहीं जाएंगे। सभी आयोजन स्थल पर ही रहेंगे। 19 सितंबर को महासम्मेलन की समाप्ति के बाद 20 सितंबर को सभी घरों को वापस जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें