फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में वृद्धा से चेन, कड़े लूटे

Thu, 12 Jun 2014 05:32 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कालेज कैंपस में मंगलवार सुबह मार्निंग वाक पर निकली हैलट के पीआरओ दिनेश भट्ट की मां विद्यावती से सोने की चेन और कड़े लूट लिए गए। इससे पहले रविवार देर रात हैलट में वार्ड-4 के भीतर स्टाफ नर्स की चेन लूटी गई थी।
विज्ञापन

विद्यावती (80) मेडिकल कालेज कैंपस में कैंसर अस्पताल के पीछे रहती हैं। दिनेश ने बताया कि मां रोज की तरह मार्निंग वाक पर निकली थीं। स्टाफ क्लब के पास चबूतरे पर बैठी थीं। इसी बीच 35-40 साल का एक युवक करीब आया। बोला, माताजी आपके चार बेटे हैं, पर बाधा की वजह से उनकी स्थिति अच्छी नहीं है। आप भी कुछ चिंतित रहती हो। मां को कुछ शक हुआ, वह उसकी बात को नजरंदाज कर उठकर चलने लगीं। इस पर गुस्से में युवक ने मां को धक्का दे दिया। वह जमीन पर गिरीं तो युवक ने उठाने का नाटक करते हुए गले से सोने की चेन, अंगूठी और कड़े उतार लिया। सैर पर निकले लोगों ने समझा कि युवक वृ्द्धा की मदद कर रहा है। इसके बाद युवक उठा और कुछ दूर पर बाइक स्टार्ट कर खड़े शख्स के साथ भाग निकला। स्वरूपनगर थानाध्यक्ष शिव कुमार सिंह राठौर ने बताया कि सूचना पर दरोगा को भेजा था। तब बताया गया कि टप्पेबाजी है। अब लूट कह रहे हैं। तहरीर मांगी गई है, जैसी तहरीर देंगे उसके मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। नर्स के साथ लूट के बारे में एसओ का कहना है कि उन्होंने भी अभी तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें