फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू से दो की मौत, कई अन्य भर्ती

Thu, 12 Jun 2014 05:32 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भीषण गर्मी में मंगलवार को लू लगने से वृद्ध समेत दो की मौत हो गई। हैलट इमरजेंसी में हीटस्ट्रोक से पीड़ित पांच लोगों को, उर्सला में दो मरीजों को भर्ती कराया गया है। अन्य अस्पतालों में भी हीट स्ट्रोक के मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को धूप से बचाव की सलाह दी है।
विज्ञापन

सीसामऊ थाने के सिपाही नरेंद्र सिंह और अभय प्रताप सिंह ने बताया कि करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति दोपहर लगभग दो बजे जीटी रोड पर जरीब चौकी चौराहे की तरफ से अफीमकोठी की तरफ साइकिल से जा रहा था। रास्ते में माई कार शो रूम के सामने अचानक साइकिल से गिर गया। उसे तड़पता देख एक चाय की दुकान वाले ने 100 नंबर डायल किया। उस समय भी वह अपना नाम-पता नहीं बता पा रहा था। उसे तत्काल आटो से हैलट इमरजेंसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव हैलट मोर्चरी में रखवाया है। फजलगंज थानाअंतर्गत चार खंभा कुंआ के पास दोपहर में करीब 80 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। फजलगंज एसओ को आशंका है कि उसकी मौत लू लगने से हुई है। बिहारी बताया जा रहा वृद्ध गड़रियनपुरवा में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें