फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी वालों को पानी फ्री

Thu, 05 Jun 2014 05:31 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छावनी क्षेत्र के बाशिंदों से अब वाटर टैक्स नहीं लिया जाएगा। उन्हें फ्री पानी दिया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को छावनी परिषद कार्यालय के सभागार में हुई बोर्ड बैठक में लिया गया। 99 बिंदुओं की चर्चा के साथ यह निर्णय हुआ कि रामलीला मैदान अब शादियों और रैलियों के लिए नहीं दिया जाएगा। मैदान का सुंदरीकरण होगा। सड़क निर्माण, वार्डों में खराब पड़े सबमर्सिबल पंप ठीक कराने आदि के भी प्रस्ताव दिए गए।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर केवी यादवा ने की। सभासदों ने रामलीला मैदान का मुद्दा उठाया तो मैदान के सुंदरीकरण कराने का फैसला किया गया। अब मैदान से शादी और रैली करने पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। वार्ड चार में बुनकर अस्पताल से लेकर आजाद पार्क के आगे तक डामर की सड़क बनाने का प्रस्ताव दिया गया। फैसला हुआ कि छावनी बोर्ड की दस दुकानों को एक-एक साल के लिए एलाट किया जाएगा। अब छावनी परिषद के सभी कर्मचारी और उनके परिजन स्वरूप नर्सिंगहोम में इलाज करा सकेंगे। जेएनएनयूआरएम के तहत छावनी क्षेत्र में सीवर लाइन डलवाने का भी प्रस्ताव दिया गया जिसे जेएनएनयूआरएम को भेजा जाएगा। पानी आपूर्ति बेहतर करने को अब प्राइवेट कंपनी की ओर से सभी नलकूपों का रखरखाव, संचालन, टंकियों में पानी ऊपर चढ़ाने और उसमें क्लोरीन डालने का काम कराया जाएगा। बोर्ड की बैठक में चार अवर अभियंताओं और स्वास्थ्य निरीक्षक के कार्यकाल में तीन माह की वृद्धि की गई। उनकी अवधि 31 मई तक ही थी। महात्मा गांधी पार्क का ठेका निरस्त करने पर भी विचार किया गया। यहां का अकाउंट दुरुस्त रखने के लिए एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी रखा जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष जगमोहन यादव, सचिव व सीईओ अमित कुमार, कर्नल समीर एस कुमार, जीई एचके सिंह, सभासद राम प्रकाश, लखन लाल ओमर, परवीन नवाब, सादिका बेगम, अरविंद त्रिवेदी, बबिता सोनकर आदि मौजूद रहे।
---------------------------------
इनसेट
9वीं और 10वीं के बच्चों को फ्री किताबें
बैठक में मीरपुर हाईस्कूल के 9वीं और 10वीं के बच्चों को भी फ्री किताबें दिए जाने का फैसला किया गया। सभी आठ स्कूलों में बच्चों के खेलने के लिए उपकरण भी लगाए जाएंगे। स्कूलों में तीन क्रीड़ा अध्यापकों और प्रशिक्षकों का ठेका 89 दिनों तक बढ़ा दिया गया। नवंबर 2015 में जबलपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके लिए बच्चों को नृत्य और संगीत सिखाने के लिए टीचरों की नियुक्ति की जाएगी। गर्मी की छुट्टियों में छावनी के स्कूलों के बच्चों को ताइक्वांडो, हाकी, क्रिकेट सिखाने के लिए टीचर रखने पर भी फैसला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें