फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों ने उड़ाई आठ सब स्टेशनों की बिजली

Thu, 05 Jun 2014 05:31 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बंदरों ने आठ सब स्टेशनों की बिजली उड़ा दी। इस सब स्टेशनों से जुड़े लाखों घरों में एक घंटा अंधेरा छाया रहा। खुदाई के कारण फाल्ट होने पर केस्को के जेई ने नगर निगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अंधाधुंध बिजली कटौती ने लोगों की नींद उड़ा दी है। लोगों को न तो दिन में और न ही रात में चैन आ रहा है।
विज्ञापन

220 केवी पनकी सब स्टेशन के स्विच गार्ड में बंदरों के उछल-कूंद करने पर इस ग्रिड से जुड़े गुमटी, फजलगंज, पनकी, शास्त्री नगर, कल्याणपुर, अंबेडकरपुरम, केशवपुरम, विकास नगर कुल आठ सब स्टेशनों की बिजली शाम 7 से 7.50 बजे तक गुल रही। इन आठ सब स्टेशनों से जुड़े लाखों घरों में अंधेरा छाया रहा। भीषण गर्मी में शाम के समय बिजली गुल होने पर लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। पानी की समस्या भी रही। खुदाई के कारण जरीब चौकी के एक फीडर में फाल्ट हो गया। पी रोड, शत्रुघ्न पार्क, वनखंडेश्वर मंदिर, पानी की टंकी की बिजली सुबह 11.15 बजे से शाम 5.20 बजे तक गुल रही। खुदाई के कारण फाल्ट होने पर केस्को के जेई ने नगर निगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोखरपुर केडीए कालोनी का ट्रांसफार्मर फुंक गया। यहां पर ट्रांसफार्मर ट्राली लगाकर बिजली आपूर्ति चालू कराई गई। जरीब चौकी में गुंजन टाकीज का चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। यहां पर ट्रांसफार्मर ट्राली लगा दी गई है। उधर, मंगलवार रात में दो से चार बजे तक बिजली कटौती की गई। बुधवार सुबह 7.45 से 8.45 बजे तक और दोपहर में 12.55 से 2.55 बजे तक बिजली कटौती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें