फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबुल की दुआएं लेती जा...

Mon, 19 May 2014 05:30 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बाबुल का घर छोड़ बेटी पिया के घर चली..., बाबुल की दुआएं लेती जा जा तुझको सुखी संसार मिले... सहित गीतों के साथ माता पिता ने भीगी पलकों से 20 बेटियों को विदा किया। सर्व साहू राठौर चेतना समिति की ओर से रविवार को टाटमिल स्थित मनोरंजन संस्थान हुए छठे सामूहिक विवाह में कानपुर के साथ सुल्तानपुर, सफीपुर, औरैया आदि जिलों से पांच हजार से अधिक लोगाें ने भाग लिया।
विज्ञापन

बारात के स्वागत के लिए सुबह से ही कन्या पक्ष इंतजाम में व्यस्त रहा। दोपहर बारात आते ही समाज के लोग आदर सत्कार में लग गए। रस्मों का सिलसिला शुरू हुआ। मंत्रोच्चारण के साथ वर वधू ने सात फे रे लिए। स्टेज पर एक साथ सभी जोड़ों ने एक दूजे को वर माला पहनाई। संस्था के पदाधिकारियों ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। सभी जोड़ों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। संस्था ने जोड़ों को गृहस्थी का सामान भेंट किया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के सामूहिक विवाह से जल्द ही समाज में फैली दहेज प्रथा जैसी कुप्राथाओं पर लगाम लगेगी। -------------------
इनका हुआ विवाह
सुशील साहू संग रिंकी साहू, मान सिंह राठौर संग विजय लक्ष्मी राठौर, विनोद सिंह संग सरिता, सोनू गुप्ता संग बबिता गुप्ता, राजकुमार राठौर संग रागनी साहू, अंबिका प्रसाद संग आकांक्षा, जितेंद्र साहू संग पूजा साहू, जितेंद्र कुमार राठौर संग विंदू, सर्वेश सिंह राठौर संग पूजा सिंह राठौर, देशराज राठौर संग सुप्रिया साहू, रवी साहू संग दीपिका साहू, गुपाल कुमार संग पूनम, बंटी गुप्ता संग कोमल गुप्ता, श्याम राठौर संग पूजा साहू, आशीष साहू संग प्रेमांजलि साहू, सुधीर कुमार संग आनंद ज्योति, हरिशंकर संग रूबी साहू, राजेश कुमार राठौर संग पूजा साहू और प्रशांत संग पूनम।
विज्ञापन

ये रहे संयोजक
सरस्वती वर्मा संरक्षिका, राजकुमार गुप्ता अध्यक्ष, राम स्वरूप साहू महामंत्री, श्याम लाल कोषाध्यक्ष, अंगद साहू, सिद्घनाथ साहू, देव नारायण, अच्छे लाल साहू, होरी लाल साहू, भागीरथ साहू, गुलजारी लाल साहू, जिया लाल साहू, संध्या साहू, नेहा साहू, सीमा साहू, अनीता साहू।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें