फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनहरे कॅरियर की तैयारी आज से

Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
- आज से अनाइचा होटल, भाग्यराज पैलेस में सुबह 11 बजे से शुरू हो रहा है एजूकेशन फेयर लक्ष्य 2014
विज्ञापन

कानपुर। ‘अमर उजाला लक्ष्य 2014 एजूकेशन फेयर’ का शुभारंभ रविवार को अनाइचा होटल, भाग्यराज पैलेस में सुबह 11 बजे किया जा रहा है। इसमें हिस्सा लेने के लिए हजारों युवा रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। रजिस्ट्रेशन की सुविधा आज भी उपलब्ध रहेगी। जिन लोगों को रजिस्ट्रेशन कराना हो वो सुबह 10 बजे सीधे पहुंच कर ‘ऑन स्पॉट’ अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। फेयर 19 मई (सोमवार) की शाम 6 बजे तक चलेगा। सभी प्रवेश निशुल्क होंगे। रविवार को एजूकेशन फेयर में पहले पहुंचने वाले 500 लोगों को निश्चित उपहार भी मिलेंगे।
यहां पर आपको कॅरियर की सुनहरी सीढ़ी चढ़ने के लिए विभिन्न आयामों के साथ देश के जाने माने कॅरियर एक्सपर्ट जतिन चावला व उनकी टीम से रूबरू होने का मौका मिलेगा। एक्सपर्ट के लेक्चर और काउंसलिंग के साथ ‘ऑन स्पॉट एप्टीट्यूट टेस्ट’ होगा। इतना ही नहीं टेस्ट में पास होने वालों को ऑन स्पॉट लैपटॉप, मोबाइल और टेबलेट भेंट किए जाएंगे। फेयर के दौरान हर घंटे लकी ड्रा में ढेरों इनाम निकाले जाएंगे। यहां स्टूडेंट्स के लिए बैंकों से तत्काल एजूकेशन लोन की जानकारी व लोन लेने सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

-
बढ़ चढ़ हिस्सा लेंगे स्टूडेंट्स
इस एजूकेशन फेयर में हिस्सा लेने के लिए काकादेव, रेवमोती मॉल और मोतीझील में 1000 से अधिक युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसके अलावा विशेष एकेडमी, बर्रा-4 के निदेशक शिशिर भट्ट ने 90 स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन करवा कर उन्हें इस फेयर में शामिल होने का मौका दिया है। साथ ही कॉसेप्ट एकेडमी, रतनलाल नगर के निदेशक संजय गुलाबी ने 160 स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन करवा लिए हैं। बर्रा-3 स्थित एआईसी इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉ. वीके ओमर भी अब तक 75 स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। ये सभी स्टूडेंट्स इस फेयर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

-
जीएलए यूनिवर्सिटी है मुख्य प्रायोजक
एजूकेशन फेयर की मुख्य प्रायोजक जीएलए यूनिवर्सिटी, मथुरा है। इनके अलावा ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी और एसआरएम यूनीवर्सिटी सह प्रायोजक हैं। इनके एक्सपर्ट्स आपको विभिन्न स्ट्रीम और कॅरियर विकल्प के साथ साथ नई-नई जानकारियां उपलब्ध कराएंगे। मोटिवेशनल स्पीकर काउंसलिंग के साथ आपकी समस्याओं का समाधान करेंगे। सभी को गेटवे टु सक्सेस गाइड निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
-
एसएमएस के जरिए आज भी करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
मोबाइल फोन से रजिस्ट्रेशन कराने वाले युवा अपना नाम, उम्र, कक्षा लिखकर 09307911933 और 08392946089 पर एसएमएस करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें