फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान पाकर गदगद हुए पीएसआईटियंस

Wed, 14 May 2014 05:30 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बीटेक फोर्थ ईयर में बढ़िया परफारमेंस और मार्क्स हासिल करके बढ़िया कंपनी में नौकरी पाने वाले पीएसआईटी, पीएसआईटी कालेज आफ इंजीनियरिंग के 250 स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता को मंगलवार को सम्मानित किए गए। सम्मान पाकर पीएसआईटियंस गदगद दिखे। उनका कहना था कि यह परंपरा उत्साह बढ़ाने वाली है। इससे स्टूडेंट्स के प्रदर्शन में और सुधार आएगा।
विज्ञापन

बीटेक फोर्थ ईयर के स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता का सम्मान समारोह मंगलवार को सेंट्रल ग्राउंड में आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन चेयरमैन प्राणवीर सिंह और वाइस चेयरमैन निर्मला सिंह ने किया। इसके बाद रॉक बैंड की धुन छिड़ी। बीटेक मेकेनिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट शोभित और हर्षित ने पश्चिमी धुन सुनाकर लोगों का मनोरंजन किया, फिर सम्मान देने का सिलसिला शुरू हुआ। इंफोसिस में जॉब पाने वाली उत्कर्षा श्रीवास्तव, टीसीएस की स्नेहिल, कागनिजेंट की मेघना भदौरिया, सिंडा के आयुष जैन, वोडाफोन की पूजा अवस्थी और जेनपैक्ट के लवेश सहित 250 स्टूडेंट्स सम्मानित किए गए। डायरेक्टर कारपोरेट रिलेशंस शेफाली राज ने बताया कि बीटेक फोर्थ ईयर अंतिम सेमेस्टर का पेपर देने की तैयारी करने वाले इन स्टूडेंट्स का कैंपस सेलेक्शन हो चुका है। इन सभी को सालाना 3.50 से लेकर 4 लाख रुपये का वेतन पैकेज मिला है। सभी के मार्क्स बढ़िया हैं, इसलिए सम्मान देकर उन्हें सराहा गया है। इस मौके पर डायरेक्टर प्रो. एके सक्सेना, डॉ. एके राय, डॉ. एनके सिंह चौहान, डॉ. एसएन शुक्ला और प्लसेमेंट सेल की हिमानी मौजूद रहीं।

कुशांत को मिला 10.48 लाख रुपये का वेतन पैकेज
कानपुर। पीएसआईटी से बीटेक मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले इंदरगढ़ कन्नौज के कुशांत सिंह को सालाना 10.48 लाख रुपये का वेतन पैकेज मिला है। उनकी नियुक्ति इंडियन आयल के सोलापुर महाराष्ट्र प्लांट में हुई है। बीटेक में 75.46 फीसदी मार्क्स पाकर आपरेशन आफिसर पद पर तैनाती पाने वाले कुशांत सिविल सर्विसेज की तैयारी करना चाहते हैं। वह गेट क्वालीफाई कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें