फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या भ्रूण हत्या रोकिए, शत प्रतिशत वोट कीजिए

Mon, 17 Feb 2014 05:30 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल (मंडल 321-बी2) और ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से रविवार को निकाली गई ‘बेटी ही बचाएगी’ और ‘वोटर जागरूकता कार रैली’ ने रविवार को शहरवासियों को जागरूक किया और चेताया भी। फूलबाग गांधी प्रतिमा से उठी इस रैली का शहर में जगह-जगह कई संगठनों ने स्वागत किया। रैली में शामिल करीब 130 कारों और मोटर साइकिलों के काफिले ने लोगों को संदेश दिया कि अगर बेटी नहीं बचाई तो न बहन मिलेगी न मां और न दुल्हन। इसलिए कन्या भ्रूण हत्या रोकें। आगामी लोक सभा चुनाव में शत प्रतिशत वोट डालने की भी अपील की गई। रैली में बेस्ट स्लोगन, बेस्ट डेकोरेशन, सहभागिता और अर्ली बर्ड के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। रैली का समापन विजय नगर सरस्वती महिला महाविद्यालय में हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल फूलबाग में सुबह रैली का उद्घाटन गेस्ट आफ ऑनर महापौर जगतवीर सिंह द्रोण और मुख्य अतिथि महिला कल्याण मंत्री अरुणा कोरी ने झंडी दिखा कर किया। साथ ही इस अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा भी की। इनका स्वागत क्लब के रीजन चेयरपर्सन निखलेश दुबे ने किया। रैली में लता गोयल की कार पर सजी बेटी स्वरूप गुड़िया और फूलों का डेकोरेशन बेहद सुंदर रहा। लायंस क्लब एकता विशाल का स्लोगन ‘सुरक्षा नन्हीं कलियों की’ सभी ने सराहा।
फूलबाग से चली रैली बिरहाना रोड, नयागंज, घंटाघर होते हुए हालसी रोड पहुंची, यहां श्री ओमर वैश्य जगदीश मंडल के पदाधिकारियों ने रैली पर फूल बरसा कर स्वागत किया। यहां से मूलगंज, परेड, चुन्नीगंज, बकरमंडी होते हुए अस्सी फिट रोड ब्रह्म नगर में लांयस क्लब आफ ईस्ट के पदाधिकारी अनिल गुप्ता ने रैली का स्वागत किया। यहां से चली रैली अशोक नगर, मोतीझील, नरेंद्र मोहन सेतु, काकादेव, देवकी टाकीज, डबल पुलिया, गल्ला मंडी चौराहा होते हुए विजय नगर स्थित सरस्वती महिला महाविद्यालय में भव्य समारोह के बीच विराम हुई।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि एसएसपी यशस्वी यादव व विशिष्ट अतिथि केडीए वीसी जयश्री भोज, एडीएम सिटी अविनाश कुमार सिंह, फिल्म अभिनेत्री सौन्दर्या गर्ग ने रैली के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर अभियान की सराहना की। कार्यक्रम में ‘अमर उजाला’ के क्लस्टर हेड भूपेंद्र दुबे ने भी सभी को ‘अमर उजाला-बेटी ही बचाएगी’ और ‘वोटर जागरूकता अभियान’ से जुड़ने के लिये प्रेरित किया। लता गोयल ने कविता सुनाई कि ‘फूल बने या कली बने इनको तो बस खिलना है।’ मंच पर क्लब के मंडलाध्यक्ष सुरेश चंद्र, सविता चोपड़ा, श्याम जी निगम, चित्रा दयाल सहित मुख्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम में अमर उजाला द्वारा पूर्व में आयोजित ‘बेटी ही बचाएगी पेंटिंग प्रतियोगिता’ के तहत प्राप्त पेंटिंग्स की प्रदर्शनी भी खूब सराही गई। कार्यक्रम में सीआरआई पम्प के शाखा प्रबंधक हेमंत त्रिपाठी ने भी सहयोग दिया।

पसंद किए गए ये स्लोगन
बेटी सृष्टि का आधार, स्टॉप प्री-बर्थ सेक्स सेलेक्शन, गैरों की बेटी पर जान देते हैं, बेटियों को खिलने दो महकने दो, मां नहीं तो बेटी नहीं बेटी नहीं तो बेटा नहीं.. आदि।

इनको मिली ट्राफी
अर्ली बर्ड-दीपक गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, सुबोध गुप्ता, रीतू टंडन, केके गर्ग।
विशेष सहभागिता-लायंस क्लब कानपुर के अध्यक्ष गोपाल द्विवेदी।
बेस्ट स्लोगन-लायंस क्लब आफ कानपुर गैंजेज की डॉ. मधु भार्गव।
बेस्ट कार डेकोरेशन-लता गोयल

रैली के भागीदार-सहयोगी
रैली में लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के अर्न्तगत लायंस क्लब आफ कानपुर, लायंस क्लब आफ कानपुर आदर्श, लायंस क्लब आफ कानपुर आदर्श मेन, लायंस क्लब आफ कानपुर ब्रह्मावर्त, लायंस क्लब आफ कानपुर ईस्ट, लायंस क्लब आफ कानपुर एकता विशाल, लायंस क्लब आफ कानपुर गैंजेज, लायंस क्लब आफ कानपुर हर्ष, लायंस क्लब आफ कानपुर जय, लायंस क्लब आफ कानपुर क्रांति, लायंस क्लब आफ कानपुर शैरिफ, लायंस क्लब आफ कानपुर त्रिमूर्ति, लायंस क्लब आफ कानपुर यूनिक, लायंस क्लब आफ कानपुर विशाल, लायंस क्लब आफ कानपुर यूथ से जुड़े मंडलाध्यक्ष लायन सुरेश चंद्र बाजपेयी, उपमंडलाध्यक्ष प्रथम चित्रा दयाल, पूर्व मंडलाध्यक्ष श्याम जी निगम, अनिल गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, रैली चेयरमैन लायन डॉ. सविता चोपड़ा, को-चेयरमैन शालिनी दुबे, निखलेश दुबे, कंचन कपूर, गोपाल द्विवेदी, लायन हरी मोहन सिंह, आरपी ओमर, नरेंद्र गुप्ता, सुबोध गुप्ता, श्रीराम ओमर, लायन एच एस कलसी, लता गोयल, राकेश गोयल, कादम्बरी गोयल, आयुषी गोयल, विजय अग्रवाल, डॉ. वीके कपूर, एचएस गांधी, महेंद्र नाथ गुप्ता, रीतू टंडन, अर्पणा टंडन, दीपक गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, सुबोध गुप्ता, एससी बाजपेयी, बीडी चावला, जगदीश चंद्र गुप्ता, बिपिन तिवारी, पंकज राजपाल, राकेश गंगवार, अनूप टंडन, पवन सर्राफ, सुनील वाधवा, ओपी सेठी, आरपी भसीन, राखी बाजपेयी, यश ओमर, प्रांशू टंडन, वीना ऐरन, पुष्पा सूतवाला, गीता शर्मा, कंचन श्रीवास्तव, आशा सिंघल, रीतू श्रीवास्तव, हर्ष चोपड़ा, सत्या चोपड़ा, डॉ. मधु भार्गव, अशोत भरतिया, केके गर्ग आदि मौजूद थे।
................................................................................................................


ऐसे अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचना चाहिए। आज हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं पर शहर, यूपी व देश में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों का अनुपात गिर रहा है। ऐसे में ऐसी रैली और अभियान ही लोगों को जागरूक करने के लिए कारगर साबित होंगे। रही बात वोटर जागरूकता की, तो ऐसे अभियान ही लोगों को ज्यादा से ज्यादा वोट डालने के लिये प्रेरित करते हैं। ऐसे सराहनीय योगदान और अभियान के लिए लायंस क्लब्स और ‘अमर उजाला’ को बधाई।
कैप्टन जगतवीर सिंह द्रोण-महापौर

इस अभियान की जितनी सराहना की जाए, कम है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं। आज कई घर ऐसे हैं जो बेटियों के नाम से पहचाने जा रहे हैं। बेटियां पढ़ लिख कर आगे बढ़ रही हैं। लायंस क्लब्स और ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने आज बेटियों के साथ साथ वोटर जागरूकता के लिये जो नए कदम बढ़ाए हैं वह निश्चित ही सराहनीय हैं। मैं हमेशा ऐसे अभियानों का हिस्सा बनूंगी।
अरु णा कोरी-महिला कल्याण मंत्री

लायंस क्लब और ‘अमर उजाला’ दोनों बधाई के पात्र हैं। हम देखते हैं कि यहां ऐसे नेता राज करते हैं जिन्हें 85 फीसदी जनता का वोट ही नहीं मिलता पर यह आंकड़ा डेमोक्रेसी के लिये अच्छा नहीं है। जरूरत है कि शतप्रतिशत वोटिंग हो। बात ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान की करें तो ‘अमर उजाला’ ने हमेशा यह काम बहुत अच्छी तरह से किया है। निशक्तजन शिविर ने भी काफी प्रभावित किया। हमारी पुलिस भी अपने अभियान पर काम कर रही है। 200 निशक्तजन शहर के चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे हैं। पिछले साल कराए गए स्टिंग ऑपरेशन के तहत लीगल एक्शन और ऐसे जागरूकता अभियानों से सेक्स रेसियो .7 फीसदी ऊपर उठा है। मेरा वादा है आप जहां भी गलत देखें हमें बताएं हम एफआईआर करेंगे। ऐसे ही प्रयासों से हमारा शहर सशक्त और बेस्ट बनेगा।
यशस्वी यादव-एसएसपी कानपुर नगर

ऐसे अभियान निश्चित ही जागरूकता फैलाने का काम करते हैं पर मैं मानती हूं कि यह बड़े दुख की बात है कि हमें 2014 में भी कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिये ऐसे अभियान चलाने पड़ रहे हैं। मेरा मानना है कि इसे रोकने के लिए ऐसे अभियानों के साथ बिहेविरल चेंजेज और अवेयरनेस की जरूरत है। ऐसा करने से ही अभियान की सार्थकता पूरी होगी। लोग शत प्रतिशत वोट डालेंगे और बेटियों की रक्षा व सुरक्षा के लिए आगे आएंगे।
जयश्री भोज-केडीए वीसी

आपका एक वोट देश का भविष्य तय कर सकता है और एक बेटी भी आपके कुल का दीपक बन सकती है। आज जरूरत इस बात की है कि लोग वोटर आईडी बनवा कर घर न बैठें, बल्कि आईडी कार्ड लेकर पोलिंग बूथ तक जाएं और वोट डालें। ताकि हमारा नेता वही व्यक्ति बने, जिसे हम शत प्रतिशत वोट करें। इसी तरह जरूरी है कि बेटी को जन्म देकर उसे अच्छी शिक्षा-दीक्षा दें। कन्या भ्रूण हत्या का विरोध करें, अपने आस पास लोगों को जागरूक करें। चुनाव आयोग के नियमों का पालन करें और एक जागरूक नागरिक बनें।
अविनाश सिंह-एडीएम सिटी

हम मां, बहन और पत्नी चाहते हैं, पर जब बात बेटी की आती है तो चेहरे बुझ जाते हैं। तब हम राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, सोनिया गांधी, ऐश्वर्या राय, मीरा कुमार, कल्पना चावला और इंदिरा गांधी जैसी महिलाओं को क्यों नहीं याद करते, आखिर वे भी तो किसी बेटी हैं। हमें चाहिये कि हम कन्या भ्रूण हत्या रोकने का यह अभियान तब तक चलाएं जब तक शत प्रतिशत लोग जागरूक न हो जाएं। बात वोटर जागरूकता की करें तो देखने में आता है कि राजनीति और नेताओं के बारे में बड़ी बड़ी दलीलें देने वाले एलीट क्लास के लोग भी वोट डालने बूथ पर नहीं पहुंचते हैं। अबकी हमें यही मिथक तोड़ना है।
विज्ञापन

सौन्दर्या गर्ग-टीवी आर्टिस्ट


बातचीत-
‘अमर उजाला’ के साथ क्लब्स की यह एक्टिविटी बहुत बढ़िया रही। सोशल इश्यू पर हम हमेशा इसी तरह आगे भी जुड़ने की कोशिश करेंगे।
हरी मोहन सिंह-पदाधिकारी, लायंस क्लब कानपुर ईस्ट

‘अमर उजाला’ ने जिस सहयोग की भावना से हमारे क्लब के साथ हाथ मिलाया है वह शहर में जागरूकता की एक नई मिसाल पैदा करेगा।
चित्रा दयाल-पदाधिकारी, लायंस क्लब कानपुर गैंजेज

इस कार रैली में बेटी बचाओ और वोटर जागरूकता के तहत जो भी काम किए गए, उसकी जितनी सराहना की जाए, कम है।
राखी बाजपेयी-लायंस क्लब कानपुर साकार

मैं हमेशा ऐसे अभियान का हिस्सा बनना चाहूंगा, जो ‘अमर उजाला’ द्वारा लगातार चलाए जा रहे हैं। ऐसे अभियान मुझे बहुत प्रभावित करते हैं।
श्याम जी निगम-पदाधिकारी लायंस क्लब

हम अमर उजाला के साथ सभी अभियानों में हिस्सेदारी निभाएंगे जो शत प्रतिशत वोटिंग और बेटियों को बचाने के लिए होंगे।
एच एस कलसी - पदाधिकारी लायंस क्लब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें