फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सुविधा केंद्रों से बनेंगे नए राशन कार्ड

Mon, 17 Feb 2014 05:30 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नवीनीकरण के काम के बाद नए राशन कार्ड जन सुविधा केंद्रों से बनाए जाएंगे। अगले माह से खाद्यान्न उठान आन लाइन होगा। इसके लिए साफ्टवेयर तैयार हो गया है। गोदामों पर कंप्यूटर लगाने की तैयारी पूरी हो गई है।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ से बातचीत में अपर खाद्य आयुक्त रितू माहेश्वरी ने बताया कि राशन के खाद्यान्न की ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए कई तरह की नई व्यवस्था लागू हो रही है। सभी गोदामों पर साफ्टवेयर के माध्यम से खाद्यान्न की स्थिति आन लाइन रहेगी। पूरे प्रदेश में कोई भी अफसर कहीं भी किसी भी जिले के खाद्यान्न की स्थिति एक क्लिक पर देख सकेगा। सभी डीएसओ अब आन लाइन खाद्यान्न उठान कराया करेंगे। आवंटन के बाद कितना खाद्यान्न बचा और किस कोटेदार को कितना खाद्यान्न दिया गया, इसकी पूरी जानकारी आन लाइन रहेगी। यह नई व्यवस्था मार्च के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अभी राशन कार्ड नवीनीकरण का काम चल रहा है। सभी कार्डधारक जल्द से जल्द अपना फार्म भरकर कोटेदार पर जमा कर दें। फार्म जमा न होने पर कार्ड निरस्त हो जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया फर्जी कार्ड निरस्त करने के मद्देनजर हो रही है। नवीनीकरण के काम के बाद नए राशन कार्ड जन सुविधा केंद्रों से बनेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि किसी उपभोक्ता को कोई शिकायत हो तो वह हेल्प लाइन 180018000150 पर काल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें