फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक वर्ग को छोड़कर बाकी सबका उत्पीड़न’

Fri, 05 Jul 2013 05:30 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ‘एक साल में ही प्रदेश सरकार जनविरोधी हो चुकी है। एक वर्ग को छोड़कर बाकी लोगों का हर स्तर पर उत्पीड़न हो रहा है। कानून व्यवस्था का आलम यह है कि राजपत्रित अफसर और थानेदार तक गोलियों का शिकार हो रहे हैं।’ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने यह आरोप लगाए हैं। वह गुरुवार को भाजपा विधायक सत्यदेव पचौरी के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद पार्टी दफ्तर में अखबारवालों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

भाजपा विधायक सत्यदेव पचौरी के छोटे बेटे अमित पचौरी का पुणे में निधन हो गया था। उनका पूरा परिवार बुधवार को ही वहां से लौटा है। लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पचौरी के घर जाकर शोकसंवेदना व्यक्त की। साथ ही यह भरोसा दिलाया कि इस दुखद क्षणों में पूरी पार्टी उनके साथ है। इसके बाद प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। इस बात को जनता जान चुकी है और लोकसभा चुनाव में वह इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि उत्तराखंड त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे ताकि आपदा के शिकार और पीड़ित लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिले के इस त्रासदी में शिकार और लापता लोगों की सूची बनवाकर जल्द ही प्रदेश कार्यालय को मुहैया कराएं। उन्होंने कहा कि भाजपा बूथ स्तर पर सक्रिय हो चुकी है। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व मंत्री शिव प्रताप शुक्ल, विधायक रघुनंदन भदौरिया, डा. महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र मिश्र, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, डा. महेंद्र सिंह, भारत दीक्षित, अनिल तिवारी, सुनील बजाज, सतेंद्र पांडे, दीपक सिंह, चिंता सिंह चंदेल, रघुराज शरन गुप्त, धर्मप्रकाश गुप्त, मणिकांत जैन, दिनेश अवस्थी, दिनेश राय और उपेंद्र पासवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें