फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ लौटा, बाकी लापता

Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी से सोमवार दोपहर से लापता सौरभ बुधवार को संदिग्ध हालात में घर लौट आया। उसके साथ ही गायब हुए दोस्त योगेश, कर्मवीर व लखनऊ निवासी चचेरे भाई विनय प्रताप सिंह का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सौरभ काफी सहमा हुआ है। उसकी हालत देखकर पुलिस कोई जानकारी नहीं ले सकी है।
विज्ञापन

लखनऊ के डालीगंज स्थित म्यूनिसिपल कालोनी निवासी अरविंद सिंह सोमवार दोपहर बेटे विनय प्रताप सिंह के साथ चारबाग स्टेशन गए थे। विनय उन्हें स्टेशन पर छोड़कर घर जाने के लिए निकला था तबसे गायब है। परिजनों ने चारबाग स्टेशन पर जीआरपी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कानपुर के जाजमऊ निवासी उसका चचेरा भाई सौरभ व दोस्त योगेश और कर्मवीर भी गायब हैं। सौरभ की मां अमिता सिंह ने चकेरी थाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार दोपहर सौरभ अचानक घर लौट आया। चकेरी एसओ ने बताया कि वह कहां रहा? क्या हुआ? इस बाबत अभी पूरी तरह से पता नहीं लग पाया है। जल्द उससे पूछताछ कर बाकी के बारे में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें