फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएमटी में पकड़ा गया मुन्नाभाइयों का खेल

Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूपी कंबाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट (यूपी सीपीएमटी) 2013 में बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है। इस फर्जीवाड़े से खुलासा हुआ है कि मुन्नाभाइयों ने एंट्रेंस टेस्ट पास करने के लिए एक नया तरीका ही ईजाद कर दिया है। टेस्ट की ओएमआर शीट (आंसरशीट) की चेकिंग में 21 अभ्यर्थी ऐसे पकड़े गए हैं, जिन्होंने रोल नंबर से छेड़छाड़ करके एंट्रेंस टेस्ट दिया है। ऐसे अभ्यर्थियों ने ओएमआर शीट में दूसरे अभ्यर्थी का रोलनंबर ओवरराइट करके एग्जाम में सेंधमारी की कोशिश की है। इन सभी को सॉल्वर मानते हुए इनका रिजल्ट निरस्त कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले को धोखाधड़ी मानते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई का फैसला हुआ है। इस संबंध में शासन से भी दिशा-निर्देश मांगे गए हैं। वहीं, फैजाबाद में नकल करते पकड़े गए और ओएमआर शीट लेकर भागने वाले चार अभ्यर्थियों के रिजल्ट भी रोके गए हैं। इनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सीपीएमटी के आयोजन की जिम्मेदारी इस बार छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर को सौंपी गई थी। 16 जून को एंट्रेंस टेस्ट हुआ था। सीपीएमटी के चेयरमैन और कानपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि टेस्ट की ओएमआर शीट जांचने के दौरान रोल नंबर से छेड़छाड़ किए जाने के मामले पकड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि इस टेस्ट में सॉल्वरों ने दूसरे के एडमिट कार्ड पर एग्जाम देने की जगह एंट्रेंस टेस्ट का फार्म भरा और टेस्ट के दौरान मिली ओएमआर शीट में अपना रोलनंबर बदलकर उस अभ्यर्थी का रोल नंबर लिख दिया, जिसकी जगह वह एग्जाम देने आया था। जो अभ्यर्थी पकड़े गए हैं, उन्होंने ओएमआर शीट में पहले अपना रोल नंबर लिखा। जब कक्ष निरीक्षक ओएमआर शीट चेक करके चले गए तो अभ्यर्थी ने रोल नंबर के आखिरी दो डिजिट मिटाकर अपने सॉल्वर का रोलनंबर लिख दिया जबकि सॉल्वर ने अपने रोलनंबर को बदलकर उस परीक्षार्थी का रोलनंबर लिख दिया, जिसकी जगह वह एग्जाम देने आया था। ऐसे अभ्यर्थियों ने पेयर बनाकर रोलनंबर की डुप्लीकेसी की है। इसका खुलासा संबंधित अभ्यर्थियों के मार्क्स देखने से भी हो गया है। कुछ अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनके मार्क्स ज्यादा हैं। कुछ के नंबर बेहद कम हैं। कुलपति ने बताया कि शासन से इस मामले की जांच किसी बड़ी एजेंसी से कराने की सिफारिश की गई है। टेस्ट के दौरान फैजाबाद के एक सेंटर पर शेखावत सिंह नाम के परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा गया था। कानपुर के अर्मापुर स्थित एग्जामिनेशन सेंटर से ओएमआर शीट लेकर भागने वाले तीन अभ्यर्थियों को भी नकलची माना गया है। इनके रिजल्ट भी रोके गए हैं।

किसी बड़े गिरोह की साजिश
सीपीएमटी में पकड़े गए फर्जीवाड़े के पीछे किसी बड़े गिरोह की साजिश बताई जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि मेडिकल की पढ़ाई से जुड़े किसी संस्थान ने रोल नंबर से छेड़छाड़ कराके सॉल्वर के जरिये एग्जाम में सेंधमारी का प्रयास किया है। इसकी छानबीन भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने की रोल नंबर में टेंपरिंग
तिलकराज सिंह, रोल नंबर 11080357
तिलकराज सिंह, 11090317
विशाल गुप्ता, 13080180
अब्दुल माजिद, 13080880
उमेश कुमार भारती, 13100132
प्रमोद यादव, 13120022
विकास वर्मा, 13140059
मुकेश कुमार यादव, 14010163
कौशल कुमार, 14010185
मोना कुमार, 14030447
प्रशांत कुमार आर्या, 14050150
आशीष कुमार, 19140074
अभिषेक कटियार, 19150094
मनोज कुमार, 19230411
नयंता चंद्रा, 19250357
लखवीर सिंह, 19260101
ब्रजलाल, 20160197
हिमांशु वर्मा, 20170369
अंसार अहमद खान, 20200461
गल्फिशान, 21010560
गुल्फिशाज, 21010921


ये नकल करते पकड़े गए
शेखावत सिंह, 15010113

ये ओएमआर शीट लेकर भागे
मो. एहतशाम 19010562
रोहित कुमार वर्मा 19010567
अदित राज आनंद 19010584
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें